मंगलवार, 19 अप्रैल 2022


*इंडिया स्मार्ट सिटी अवार्ड में यूपी पहले नंबर पर, वाराणसी को तीन औऱ आगरा को दो पुरस्कार,अलीगढ़ चतुर्थ राउंड में चुना गया*
इंडिया स्मार्ट सिटी अवार्ड में उत्तर प्रदेश का परचम लहराया है। यूपी को पहला स्थान मिला है। जल संरक्षण परियोजनाओं के विकास में वाराणसी को प्रथम और आगरा द्वितीय चरण के चयनित शहरों में अव्वल आया है। स्मार्ट सिटी मिशन के तहत उत्कृष्ट एवं अभिनव कार्य के लिए उत्तर प्रदेश को प्रथम पुरस्कार मिला है। प्रदेश को यह पुरस्कार गुजरात के सूरत में केन्द्रीय मंत्री आवासन व शहरी कार्य मंत्रालय एवं पेट्रालियम व प्राकृतिक गैस हरदीप सिंह पुरी ने प्रदान किया,भारत सरकार ने स्मार्ट सिटी मिशन के तहत यूपी के 10 शहरों का चयन अलग-अलग राउंड में किया गया। प्रथम राउंड में लखनऊ, द्वितीय राउंड में कानपुर, आगरा, वाराणसी, तृतीय राउंड में प्रयागराज, अलीगढ़ और झांसी, चतुर्थ राउंड में बरेली, सहारनपुर और मुरादाबाद चुने गए।
इन शहरों में स्मार्ट सिटी मिशन फंड के तहत 10,000 करोड़ के कुल 538 प्रोजेक्ट चयनित किए गए।प्रदेश में मुख्यमंत्री योगी अदित्यनाथ के नेतृत्व व मार्गदर्शन में केंद्रीय परियोजना के तहत चयनित स्मार्ट सिटी के अलावा शेष सात नगर निगमों में स्मार्ट सिटी की तर्ज पर स्टेट स्मार्ट सिटी योजना लागू की गई। नगर विकास मंत्री एके शर्मा ने इस मौके पर सभी पुरस्कृत शहरों को बधाई देते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जो विश्वास व्यक्त किया है। हम उस पर खरे उतरे हैं। इस पुरस्कार से प्रोत्साहन मिला है और उम्मीद है कि अगले पुरस्कारों की घोषणा में उत्कृष्ट कार्यों के लिए अन्य शहरों का नाम भी शामिल होगा।
एक टिप्पणी भेजें