- *युक्रेन रूस युद्ध:पश्चिम देशों पर फिर भड़के जेलेंस्की, बोले- हथियार भेजने में जितनी देर करोगे, उतने यूक्रेनी मारे जाएंगे* | सच्चाईयाँ न्यूज़

सोमवार, 18 अप्रैल 2022

*युक्रेन रूस युद्ध:पश्चिम देशों पर फिर भड़के जेलेंस्की, बोले- हथियार भेजने में जितनी देर करोगे, उतने यूक्रेनी मारे जाएंगे*

रूस-यूक्रेन के बीच जंग का आज 54वां दिन है। इन 54 दिनों में रूस ने यूक्रेन के लगभग हर शहर पर हमला किया है। दहशत का आलम यह है कि, अपनी जान बचाने के लिए लाखों यूक्रेनी नागरिक देश छोड़कर जा चुके हैं। संयुक्त राष्ट्र शरणार्थी एजेंसी ने कहा कि फरवरी में रूस के आक्रमण के बाद से 4,869,019 मिलियन यूक्रेन निवासी देश छोड़ चुके हैं। 2.76 मिलियन यूक्रेन के नागरिक पोलैंड में प्रवेश कर चुके हैं वहीं 458,654 यूक्रेनियन हंगरी में प्रवेश कर चुके हैं। 738,862 यूक्रेनियन ने रोमानिया में प्रवेश किया है। यूक्रेन को हथियार भेजने में देरी कर रहे पश्चिम देशों पर राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की फिर भड़के हैं। उन्होंने कहा है कि, हथियार भेजने में जितनी देरी होगी, उतनी ज्यादा यूक्रेनियों की मौत होगी। उन्होंने पश्चिम देशों को चेतावनी देते हुए कहा कि, इस लड़ाई का भविष्य आप के निर्णय पर निर्भर करता है।

एक टिप्पणी भेजें

Whatsapp Button works on Mobile Device only

Start typing and press Enter to search

Do you have any doubts? chat with us on WhatsApp
Hello, How can I help you? ...
Click me to start the chat...