बुधवार, 15 जून 2022


मेरठ: घर से बुलाकर युवक की हत्या,चाकू से गोदकर मर्डर; जंगल में 50 लोगों ने खोजा शव, रंजिश और अवैध संबंधों के चलते हत्या मानते हुए जांच कर रही पुलिस
मेरठ में मंगलवार देर रात को युवक को घर से बुलाकर उसकी हत्या कर दी गई।बुधवार सुबह युवक का शव जानी क्षेत्र के बहरामपुर गांव के जंगल में मिला। शरीर पर कई जगह गहरे घाव मिले हैं। पुलिस चाकू से गोदकर हत्या होना मान रही है। पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी ली। रंजिश और अवैध संबंधों में हत्या मानते हुए पुलिस जांच कर रही है।बहरामपुर के रहने वाले इंसाफ अली (38 साल) ट्रैक्टर चलाने का काम करता था। मंगलवार रात युवक अपने घर पर था। तभी इंसाफ के मोबाइल पर कॉल आई। इंसाफ को आने के लिए कहा। वह घर वालों से कुछ देर में आने की बात कहकर चला गया। इसके कुछ देर बाद युवक का मोबाइल स्विच ऑफ हो गया।
बुधवार सुबह परिजन और ग्रामीण इंसाफ अली की तलाश कर रहे थे। करीब 50 लोग जंगल में निकल पड़े। गन्ने और ज्वार के खेत में भी तलाश की गई। तलाशने में इंसाफ का नाबालिग बेटा अर्श भी शामिल था। गन्ने के खेत में आम के पास इंसाफ का शव पड़ा था। बेटे ने पिता का शव देखकर शोर मचाया। इसके बाद अन्य ग्रामीण पहुंचे और पुलिस को जानकारी दी।बहरामपुर गांव के जंगल में शव मिला। आम के पेड़ के नीचे खून के निशान मिले हैं। पुलिस चाकू से हत्या होना मान रही है। एक जगह बुलेट जैसा निशान भी मिला है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट से ही स्पष्ट हो पाएगा। शव के पास आम भी टूटे हुए मिले हैं। पुलिस मान रही है कि हत्यारों ने मामला डायवर्ट करने के लिए आम रख दिए हों, जिससे समझे की आम चोरी की घटना में मारा गया है।
घटना की सूचना पर सीओ सरधना आरपी शाही और इंस्पेक्टर जानी संजय वर्मा मौके पर पहुंचे। पुलिस ने जांच की। मृतक के भाई गुलफाम ने बताया कि रात दस बजे कॉल करके इंसाफ को बुलाया गया था। हमें जानकारी नहीं है कि किसकी कॉल थी। पुलिस मोबाइल की कॉल डिटेल की जांच कर रही है। अवैध संबंध और रंजिश में हत्या होना पुलिस मान रही है। मृतक के पांच बच्चे हैं। पुलिस ने इंसाफ की पत्नी से भी घटना की जानकारी ली है। एसपी देहात केशव कुमार ने कहा है कि कई बिंदुओं पर जांच की जा रही है।फिलहाल शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर कार्यवाही की जा रही है।जल्दी घटना का खुलासा किया जाएगा।
एक टिप्पणी भेजें