- फॉरएवर सृष्टि जीनियस सृष्टि। | सच्चाईयाँ न्यूज़

बुधवार, 14 सितंबर 2022

फॉरएवर सृष्टि जीनियस सृष्टि।

 


हर साल नई खुशियां लाता है। हर पल एक नया अहसास लाता है। हर बार कुछ नया होता है। हर बार नया रिकॉर्ड भी बनाता है।


जी हां सही समझे आप। हम बात किसी ओर की नही आपकी अपनी फ़रीदाबाद की बाल कलाकार, रिकॉर्ड गर्ल, सोशल गर्ल, वन्डर गर्ल नन्ही सृष्टि गुलाटी की कर रहे हैं। माता-पिता के साथ ही किया स्कूल का नाम रोशन।डी.सी.मॉडल.सीनियर.सेकेंडरी.

स्कूल सेक्टर 9 फरीदाबाद हरियाणा की प्रथम कक्षा की छात्रा सृष्टि गुलाटी नित नए कीर्तिमान स्थापित कर रही हैं। सभी ने इस अभूतपूर्व सफलता के लिए सृष्टि को कोटि कोटि बधाई दी।

फॉरएवर सृष्टि जीनियस सृष्टि।


6000 राष्ट्रीय ध्वज वितरित करने के अनोखे ओर देशभक्ति के जज्बे के कार्य के लिए नन्ही सृष्टि गुलाटी का नाम फॉरएवर स्टार बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड ओर जीनियस बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज हुआ। एक साथ दो रिकॉर्ड बुक में दर्ज हुआ नन्ही परी का नाम। आजादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत 11 से 15 अगस्त के मध्य लगातार 5 दिन नन्ही सृष्टि गुलाटी के द्वारा 6000 राष्ट्रीय ध्वज वितरित किए गए थे। फरीदाबाद के पुलिस थानों, महिला जज सुकीर्ति गोयल जी, बल्लबगढ़ के विभिन्न स्कूलो, सेक्टर 12 कोर्ट परिसर, हेलिपैड ग्राउंड, जवाहर कॉलोनी, आस पास के क्षेत्र और भी अन्य कई जगह नन्ही बेटी के द्वारा यह देशभक्ति पूर्ण कार्य किया गया। अपने पिता प्रवीन गुलाटी के साथ मिलकर सभी के सहयोग से यह कार्य सम्पन हो सका। वर्ल्ड रिकॉर्ड के यह दोनों प्रमाण पत्र सृष्टि को ईमेल ओर व्हाट्सएप के माध्यम से प्राप्त हुए। बेटी अनमोल होती है। बेटियो को जितना हर कार्य में आप आगे करोगे सफलता उतनी ही आपको प्राप्त होगी। यह सभी बातें नन्ही सृष्टि के माता पिता पर सही और सटीक है। वह हर कार्य मे अपनी बेटी के साथ लगन से करते है। इस नेक कार्य के लिए भी सृष्टि गुलाटी की माता प्रिया गुलाटी ने प्रेणना दी।

Whatsapp Button works on Mobile Device only

Start typing and press Enter to search

Do you have any doubts? chat with us on WhatsApp
Hello, How can I help you? ...
Click me to start the chat...