शनिवार, 26 नवंबर 2022

दौराला के रहने वाले हर्ष मालिक मूल रूप से बिजनौर है।इन दिनों हर्ष मालिक का दूसरा गाना धारा-144 धूम मचा रहा है।ये उनका दूसरा गाना है।गाना सुनने के लिए क्लिक करे पहले गाने को भी लोगों ने पसंद किया था। हर्ष मलिक ने बताया कि उनके माता-पिता उनको पढ़ाई पर ध्यान देने के लिए कह रहे थे। परिवार की मर्जी के बिना उन्होंने गाना गा दिया। गाना लोगों ने पसंद करना शुरू किया तो परिजनों ने भी बेटे का हौसला बढ़ाना शुरू कर दिया। हर्ष के परिवार में एक बड़ी बहन वैशाली मलिक हैं। वह आईसीआईसीआई बैंक में जॉब करती हैं, उनके पिता अमरपाल मलिक दौराला शुगर मिल में सुपरवाइजर हैं। मां नीरज मलिक हाउस वाइफ हैं। हर्ष मलिक ने बताया कि वह 22 साल के हैं। उनके पिता अमरपाल सिंह उनको मेरठ में लेकर रह रहे हैं। हर्ष मलिक आर्यन इंटरनेशनल मोदीपुरम के छात्र थे। जब उन्होंने पहली बार एनुअल फंक्शन 2022 में पहली बार गाना गाया तो उसे स्टाफ और बच्चों काफी पसंद किया। हर्ष ने बताया कि इसके बाद उनकी बुलंदशहर के रहने वाले सुमित गहलोत से मुलाकात हुई। सुमित गाने लिखते हैं। उनके साथ मिलकर उन्होंने यूट्यूब के गाना शुरू किया। 7 जून 2022 को 'चौधर जाट' गाना गाया। इस पर उनको 35000 सब्सक्राइब मिले। इसके बाद परिजन भी उन्हें सपोर्ट करने लगे।
एक टिप्पणी भेजें