- UP: हैवानियत की हदें पार, बच्ची से दुष्कर्म के बाद हत्या, शरीर और प्राइवेट पार्ट पर खरोंच के निशान | सच्चाईयाँ न्यूज़

रविवार, 4 दिसंबर 2022

UP: हैवानियत की हदें पार, बच्ची से दुष्कर्म के बाद हत्या, शरीर और प्राइवेट पार्ट पर खरोंच के निशान

गाजियाबाद के सिटी फॉरेस्ट इलाके में बच्ची की हत्या से पहले उसके साथ दुष्कर्म हुआ था। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में इस बात की पुष्टि हुई है। उसके प्राइवेट पार्ट और शरीर पर खरोंच के निशान हैं। दुष्कर्म के बाद बच्ची को गला दबाकर मारा गया। इस मामले में अब तक पुलिस के हाथ खाली हैं। करीब 15 संदिग्धों से पूछताछ हो चुकी है।साहिबाबाद थाना क्षेत्र के इलाके में एक राजमिस्त्री का परिवार रहता है। मजदूर की पांच वर्षीय बेटी गुरुवार दोपहर करीब 2 बजे लापता हो गई। शुक्रवार दोपहर यानी 22 घंटे बाद करीब 12 बजे उसका शव घर से डेढ़ सौ मीटर दूर पड़ा मिला। गले में रस्सी के निशान थे, जिससे गला घोंटकर हत्या करने की आशंका जताई गई थी। पुलिस ने बताया कि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आ गई है। इसमें बच्ची के प्राइवेट पार्ट पर चोटों के निशान हैं। इससे लग रहा है कि हत्या से पहले उसके साथ दुष्कर्म हुआ है। फिर भी स्लाइड बनाकर फॉरेंसिक जांच के लिए लैब भेज दी गई है। उसकी रिपोर्ट आने में कुछ दिन लग सकते हैं। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में बच्ची के शरीर पर खरोंच के निशान भी पाए गए हैं। इससे ये बात स्पष्ट हो जाती है कि दरिंदे ने गंदा काम करते वक्त बच्ची को हाथ से नोंचा होगा।पुलिस ने बताया कि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आ गई है। इसमें बच्ची के प्राइवेट पार्ट पर चोटों के निशान हैं। इससे लग रहा है कि हत्या से पहले उसके साथ दुष्कर्म हुआ है। फिर भी स्लाइड बनाकर फॉरेंसिक जांच के लिए लैब भेज दी गई है। उसकी रिपोर्ट आने में कुछ दिन लग सकते हैं। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में बच्ची के शरीर पर खरोंच के निशान भी पाए गए हैं। इससे ये बात स्पष्ट हो जाती है कि दरिंदे ने गंदा काम करते वक्त बच्ची को हाथ से नोंचा होगा।पुलिस मान रही है कि वारदात में कोई आस-पास का व्यक्ति शामिल हो सकता है। क्योंकि बच्ची घर के बाहर से लापता हुई और थोड़ी दूरी पर ही उसका शव मिला है। पुलिस का फोकस जुआरी-शराबी प्रवृत्ति के लोगों पर भी है। अब तक इस मामले में करीब 15 लोगों से पूछताछ हो चुकी है, लेकिन नतीजा शून्य है। परिजनों का कहना है कि आरोपी जो भी हो, उसे फांसी मिलनी चाहिए।

एक टिप्पणी भेजें

Whatsapp Button works on Mobile Device only

Start typing and press Enter to search

Do you have any doubts? chat with us on WhatsApp
Hello, How can I help you? ...
Click me to start the chat...