बुधवार, 18 जनवरी 2023


प्रियंका चोपड़ा को पसंद आई पाकिस्तानी फिल्म जॉयलैंड:मेकर्स और टीम को दी बधाई, बोलीं- ये फिल्म जरूर देखिए
पाकिस्तानी फिल्म जॉयलैंड इन दिनों बेहद चर्चा में है। ऐसा इसलिए है क्योंकि यह ये ऑस्कर के लिए शॉर्टलिस्ट होने वाली पहली पाकिस्तानी फिल्म है। अलग कहानी के चलते ऑडियंस द्वारा बेहद पसंद किया जा रहा है। इस बीच अब ग्लोबल स्टार प्रियंका चोपड़ा ने भी जॉयलैंड की तारीफ की है। इंस्टाग्राम हैंडल पर फिल्म की टीम को टैग करते हुए करते हुए प्रियंका ने उन्हें बधाई दी है। इनता ही नहीं उन्होंने कहा कि यह फिल्म मस्टवॉच है।
प्रियंका ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर जॉयलैंड की क्लिप शेयर करते हुए लिखा- ‘जॉयलैंड फिल्म को देखना सच में बेहद खास है। इस कहानी को पर्दे पर उतारने के लिए पूरी टीम को बधाई। ये फिल्म आप सभी को जरूर देखना चाहिए।’
छेल्लो शो की तरह जॉयलैंड भी बेस्ट इंटरनेशनल फीचर फिल्म कैटेगरी में एलिजिबल थी और उन 15 फिल्मों में शामिल है जिन्हें बेस्ट इंटरनेशनल फीचर फिल्म सम्मान के लिए शॉर्टलिस्ट किया गया है और ये लास्ट फेज में नॉमिनेशन के लिए आगे बढ़ेगी।
जॉयलैंड एक पाकिस्तानी परिवार की कहानी है, जिनका छोटा बेटा चुपके से एक डांस थियेटर में शामिल हो जाता है, वहां पर उसे एक ट्रांसजेंडर महिला से प्यार हो जाता है। बता दें कि पाकिस्तान में ट्रांसजेंडर समुदाय के लोगों से अलग माना जाता है। हालांकि, देश में उनके अधिकारों की रक्षा के लिए कुछ कानून भी बनाएं हैं। सुप्रीम कोर्ट के ऐतिहासिक फैसले के बाद उन्हें थर्ड जेंडर का दर्जा दिया गया है, लेकिन समाज में कोई खास बदलाव नहीं आया है यही है कि रिलीज से पहले ही पाकिस्तान में फिल्म का विरोध किया जाने लगा और सरकार ने इस फिल्म पर बैन लगा दिया, हालांकि, पंजाब प्रांत में इस बैन को बहाल कर दिया गया है।
भले ही इसे पाकिस्तान में बैन झेलना पड़ा, लेकिन ग्लोबल लेवल पर जॉयलैंड को बेहद पसंद किया जा रहा है। जॉयलैंड को टोरंटो अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव और बुसान अंतरराष्ट्रीय फिल्म फेस्टिवल में भी दिखाया गया था। इसके असावा फिल्म ने एशिया पैसिफिक स्क्रीन अवॉर्ड्स का युवा सिनेमा अवॉर्ड भी जीता।
एक टिप्पणी भेजें