शनिवार, 14 जनवरी 2023

ग्रहों के राजा सूर्य का 2023 में पहली बार राशि परिवर्तन होने जा रहा है। सूर्य शनिवार 14 जनवरी को रात्रि 8:44 मिनट पर धनु राशि से निकलकर मकर राशि में प्रवेश करेंगे। सूर्य के इस राशि परिवर्तन (गोचर )की घटना को ही मकर संक्रांति (उत्तरायण) कहा जाता है। मकर संक्रांति सूर्य के उत्तरायण होने पर मनाया जाता है। वैसे तो मकर संक्रांति 14 जनवरी को मनाई जाती है, लेकिन साल 2023 में मकर संक्रांति की सही तिथि को लेकर थोड़ा संशय है।
हिंदू पंचांग के अनुसार, ग्रहों के राजा सूर्य 14 जनवरी 2023 की रात 8 बजकर 21 मिनट पर मकर राशि में गोचर करेंगे। उदया तिथि 15 जनवरी को प्राप्त हो रही है। ऐसे में मकर संक्रांति नए साल में 15 जनवरी 2023 को मनाई जाएगी।
एक टिप्पणी भेजें