शनिवार, 25 फ़रवरी 2023
भाजपा किसान मोर्चा के पूर्व महानगर अध्यक्ष ठाकुर राकेश कुमार सिंह ने कहा है कि नगर निगम व 24 के लोकसभा के चुनावों में विरोधी दलों के नेता कितना भी बड़ा गठबंधन बना ले सरकार तो भाजपा की ही बनेगी।
इन चुनावों में किसानों, युवाओं और देश की जनता ने भाजपा को जिताने का मन बना लिया है। इन विरोधी दलों का गठबंधन कितनी बार बना है कितनी बार टूटा है इसकी कोई गिनती नहीं है।
जितना कार्य उत्तर प्रदेश सरकार व केंद्र सरकार ने देश की जनता के लिए किसानों के लिए युवाओं के लिए महिलाओं के लिए जितना कार्य किया है उतना कार्य विरोधी दलों की सरकारों में नहीं हुआ।
एक टिप्पणी भेजें