- चारे के ढेर में लगी भीषण आग, लाखों का नुकसान | दैनिक सच्चाईयाँ

रविवार, 19 फ़रवरी 2023

चारे के ढेर में लगी भीषण आग, लाखों का नुकसान

सरधना के दुर्वेशपुर गांव में बाहरी छोर पर लगे पशु चारे के ढेर में अचानक से आग लग गई। कुछ ही देर में आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। आग की विशाल लपटें उठती देख ग्रामीणों में हड़कंप मच गया। ग्रामीणों ने हादसे की सूचना | पुलिस को दी। मौके पर पहुंची दमकल की गाड़ी ने ग्रामीणों की मदद से कई घंटे मशक्कत कर- के आग पर काबू पाया। मगर तब तक सबकुछ जलकर राख हो चुका था। हादसे में करीब पांच लाख का नुकसान होना बताया जा रहा है। कोतवाली क्षेत्र के दुर्वेशपुर गांव निवासी रविंद्र पुत्र | शीशराम ने गांव में डेरी बना रखी है। उसने गांव के बाहरी छोर पर पशुओं के चारे का स्टॉक लगा रखा था। शनिवार देर शाम संदिग्ध परिस्थिति में चारे के ढेर में आग लग गई। कुछ ही देर में आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। आग की विशाल लपटे दूर से ही नजर आ रही थी। ग्रामीणों ने आग की लपटे देखी तो हड़कंप मच गया। आग इतनी विशाल थी कि पानी डालने से भड़क रही थी। ग्रामीणों ने हादसे की सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस और दमकल की गाड़ी | मौके पर पहुंच गई। फायर ब्रिगेड ने ग्रामीणों की मदद से कई घंटे कड़ी मशक्कत करके आग पर | काबू पाया। मगर तब तक सबकुछ जलकर राख हो चुका था। हादसे में करीब पांच लाख का | नुकसान होना बताया जा रहा है। आग लगने का कारण पता नहीं चल सका।

एक टिप्पणी भेजें

Whatsapp Button works on Mobile Device only

Start typing and press Enter to search