- मेरठ:-दुष्कर्म करने आए युवक से भिड़ी महिला,जबरन kiss करने का प्रयास किया तो दांत से काटकर उसका होंठ अलग किया | सच्चाईयाँ न्यूज़

रविवार, 5 फ़रवरी 2023

मेरठ:-दुष्कर्म करने आए युवक से भिड़ी महिला,जबरन kiss करने का प्रयास किया तो दांत से काटकर उसका होंठ अलग किया

मेरठ जिले में एक महिला ने हिम्मत दिखाते हुए स्वयं को बचा लिया।महिला रेप करने आए युवक से भीड़ गई।आरोपी ने जबरन kiss करने का प्रयास किया तो महिला ने दांत से काटकर उसके होंठ अलग कर दिए। होंठ कटते ही उसके मुंह से खून बहने लगा। वो दर्द से तड़पकर चिल्लाने लगा। महिला ने भी चीख-पुकार मचाई। इसके बाद आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए। उन्होंने आरोपी को पकड़ लिया। पुलिस को सूचना दी।मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया। पुलिस ने उसके होंठ के टुकड़े को पैकेट में सील किया। घायल आरोपी को नजदीकी सीएचसी ले गए। वहां उसका ट्रीटमेंट किया। यह पूरा मामला दरौला थाना क्षेत्र के एक गांव का शनिवार दोपहर का है। महिला ने लावड़ गांव के मोहित सैनी पर रेप की कोशिश, छेड़खानी की एफआईआर दर्ज कराई है। पीड़िता ने बताया कि शनिवार दोपहर वह अपने खेत में काम कर रही थी। सन्नाटा था। आसपास कोई नहीं था। तभी एक युवक ने अचानक पीछे से आकर उसे दबोच लिया। वह घबरा गई। समझ नहीं पाई कि उसे किसने पकड़ा। महिला ने चिल्लाने की कोशिश की तो आरोपी ने उसका मुंह दबा लिया। तभी युवक उसे खेत में घसीटने लगा। उसके कपड़े फाड़ने लगा। जोर-जबरदस्ती करने लगा। पीड़िता ने बताया कि वह खुद को युवक से बचाने का पूरा प्रयास कर रही थी। तभी युवक जबरन किस करने लगा। खुद को बचाने के लिए महिला ने युवक के होंठों को अपने दांतों से जोर से काट लिया। गुस्से और घबराहट में महिला ने युवक के होंठ को ऐसे काटा कि उसका होंठ ही कटकर अलग हो गया। होंठ अलग होते ही वह दर्द से तड़पने लगा। तभी महिला ने शोर मचा दिया। शोर सुनकर खेत में आसपास के लोग दौड़कर पहुंचे। महिला ने पूरा वाकया बताया। लोगों ने मिलकर आरोपी को पकड़ लिया। पुलिस को सूचना देकर बुलाया। मौके पर पहुंची पुलिस ने पूछताछ की।

एक टिप्पणी भेजें

Whatsapp Button works on Mobile Device only

Start typing and press Enter to search

Do you have any doubts? chat with us on WhatsApp
Hello, How can I help you? ...
Click me to start the chat...