- 11 मार्च 2023 लव राशिफल | सच्चाईयाँ न्यूज़

शुक्रवार, 10 मार्च 2023

11 मार्च 2023 लव राशिफल

 

मेष 11 मार्च 2023 लव राशिफल, आज प्रेमी के साथ ज्यादा से ज्यादा समय बिताएंगे। किसी लंबी यात्रा पर भी जा सकते हैं। दिन सुखद रहेगा। जो जातक लंबे समय से अपने विवाह के लिए जीवनसाथी की तलाश में हैं उन्हें आज अपना जीवनसाथी मिल सकता है।

वृषभ 11 मार्च 2023 लव राशिफल, वैसे तो आप व्यवहारिक व्यक्ति हैं और किसी भी बात में आसानी से दखलंदाजी नहीं करते हैं, लेकिन आज के सितारे आपको भड़का सकते हैं और प्रेमी के किसी मामले में आप नाक में दम कर सकते हैं. अगर आप कुछ जानना चाहते हैं, तो सीधे पूछें।

मिथुन 11 मार्च 2023 लव राशिफल, नए रिश्तों की वजह से पुराने रिश्ते टूट सकते हैं। लव लाइफ में किसी तीसरे की एंट्री हो सकती है। प्रेम विवाह होने के प्रबल योग हैं।

कर्क 11 मार्च 2023 लव राशिफल, आज से यदि आप किसी नए रिश्ते की शुरुआत करना चाहते हैं तो दिन अनुकूल नहीं कहा जा सकता. थोड़ी देर रुको और करो। आपका मन उदास भी रह सकता है। यदि कोई पुराना रिश्ता है तो प्रेमी को स्वास्थ्य संबंधी कुछ परेशानी हो सकती है।

सिंह 11 मार्च 2023 लव राशिफल, आज का दिन आपके लिए कठिन रहेगा। पार्टनर आपसे किसी गलतफहमी के चलते रिश्ता खत्म करने की बात कर सकता है। अगर आप शांत दिमाग से समझाने की कोशिश करेंगे तो बात बिगड़ने से बच जाएगी।

कन्या 11 मार्च 2023 लव राशिफल, अगर आपको लग रहा है कि प्रेम-संबंध में कुछ रोमांच या रोमांस कम हो रहा है। इसलिए इसे फिर से वापस लाने की बहुत जरूरत है। इससे आप दोनों एक बार फिर साथ में रोमांटिक शाम बिता सकते हैं। आपका पार्टनर भी इसे यादगार बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ेगा।

तुला 11 मार्च 2023 लव राशिफल, आज आप अपने परिवार के सदस्यों के साथ अपने प्रेम जीवन पर चर्चा करने के बारे में सोच सकते हैं। जरूरी नहीं कि हर किसी से आपको सकारात्मक जवाब ही मिले। लेकिन महिला पक्ष आपके फैसले में पूरा सहयोग देगा।

वृश्चिक 11 मार्च 2023 लव राशिफल, आप अपना सारा ध्यान अपने प्रेमी पर लगाना चाहेंगे लेकिन ये सितारे आपको ऐसा करने से रोक सकते हैं। प्रेमी के अलावा कई जगहों पर आपकी जरूरत पड़ सकती है क्योंकि जीवन में आगे बढ़ने के लिए दूसरे क्षेत्रों में तरक्की जरूरी है।

धनु 11 मार्च 2023 लव राशिफल, आपको अपने गुस्से पर काबू रखना होगा। आपका पार्टनर किसी छोटी सी बात पर झगड़े से परेशान हो सकता है और गुस्से में कोई बड़ा फैसला ले सकता है।

मकर 11 मार्च 2023 लव राशिफल, प्यार करने वाले जीवन में दो लोग आपस में जुड़े रहते हैं और अगर नहीं जुड़े तो यह प्यार का रिश्ता एक तरफा ही कहा जाएगा। आप दोनों जुड़े हुए हैं, लेकिन आज के सितारे आपको दिखावे से दूर रहने के लिए प्रोत्साहित कर सकते हैं। यानी आप अपने प्रेमी की जबरदस्ती तारीफ नहीं करेंगे।

कुंभ 11 मार्च 2023 लव राशिफल, प्यार जताने के लिए दिन अच्छा रहेगा। प्रेमी के साथ चल रहा मनमुटाव खत्म होगा। शादीशुदा लोगों को कोई शुभ समाचार मिल सकता है।

मीन 11 मार्च 2023 लव राशिफल, प्रेम संबंध जो अब तक अटके चल रहे थे आज वो कुछ गति पकड़ सकते हैं जिससे आपके पैर जमीन पर नहीं पड़ेंगे. दिल की धड़कन भी तेज हो जाएगी और आप दोनों प्यार के इशारों पर थिरकते नजर आएंगे। आपका प्रेम-जीवन एक कदम और आगे बढ़ेगा।


एक टिप्पणी भेजें

Whatsapp Button works on Mobile Device only

Start typing and press Enter to search

Do you have any doubts? chat with us on WhatsApp
Hello, How can I help you? ...
Click me to start the chat...