मिथुन राशि 21 मार्च 2023 लव राशिफल, विवाह के लिए बन रहे हैं शुभ संयोग। घर वालों का आप पर शादी करने का दबाव बन सकता है। यदि आप प्रेम संबंध में हैं तो परिजनों के साथ इस पर चर्चा कर सकते हैं।

कर्क राशि 21 मार्च 2023 लव राशिफल, वैसे तो आपको अपने प्रेमी के साथ समय बिताना और दोस्तों से गपशप करना पसंद है. लेकिन आज आप कुछ दूरी बनाकर रख सकते हैं। इसका कारण आपका उदास होना हो सकता है। घर के किसी सदस्य से प्यार को लेकर आपकी कहासुनी हो सकती है।

सिंह राशि 21 मार्च 2023 लव राशिफल, शादीशुदा जातकों के रिश्ते में गलतफहमी के कारण खटास आ सकती है। किसी बाहरी व्यक्ति की बातों को सुनकर अपनी लव लाइफ खराब न होने दें।
कन्या राशि 21 मार्च 2023 लव राशिफल, घर में अधिक समय बिताने के कारण परिवार के सदस्य आपके इशारों और मोबाइल पर बात करने के तरीके से प्रेम संबंधों की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। अगर आपके परिवार के सदस्य खुले विचारों के हैं तो आप उनसे अपनी बात साझा कर सकते हैं। यह आपके और आपके रिश्ते के लिए बेहतर रहेगा।
तुला राशि 21 मार्च 2023 लव राशिफल, प्यार जताने के लिए दिन अच्छा है. लेकिन किसी से अपने विचार साझा करने से पहले यह जान लें कि दूसरे व्यक्ति के दिन में आपके बारे में कुछ है या नहीं।

वृश्चिक राशि 21 मार्च 2023 लव राशिफल, लव लाइफ में जल्दबाजी में कोई भी फैसला लेने से बचें। जिन रिश्तों में लंबे समय से विवाद चल रहा था आज वो खत्म हो सकता है।
धनु राशि 21 मार्च 2023 लव राशिफल, आज आपकी लव लाइफ में किसी खास शख्स की एंट्री हो सकती है। आपका प्यार सातवें आसमान पर होगा। प्रेमी के साथ दिन भर रोमांस में लगे रहेंगे।

मकर राशि 21 मार्च 2023 लव राशिफल, आज आप अपने प्यार का इजहार न ही करें तो बेहतर होगा. लव लाइफ को लेकर आज सितारे आपके पक्ष में कम ही नजर आ रहे हैं।
कुम्भ राशि 21 मार्च 2023 लव राशिफल, आज आप महसूस करेंगे कि आप अपने किसी खास मित्र के प्रति काफी लगाव महसूस कर रहे हैं। जिससे आप अपनी दोस्ती को आगे बढ़ाने के बारे में सोच सकते हैं।

मीन राशि 21 मार्च 2023 लव राशिफल, आज का दिन आपके लिए बहुत ही अच्छा साबित होगा। प्रेम संबंधों में मजबूती आएगी। मानसिक परेशानी दूर होगी।