सोमवार, 27 मार्च 2023


सच्चाईयाँ न्यूज:-सोशल मीडिया पर अफवाहें फैलाकर माहौल खराब करने वालो पर भी पुलिस चौकस, आपकी हर पोस्ट पर नजर
खालिस्तान समर्थक अमृतपाल सिंह के मामले में सोशल मीडिया पर अफवाहें फैलाकर माहौल खराब करने वाले लोगों पर भी पंजाब पुलिस चौबीस घंटे नजर रख रही है। प्रत्येक पोस्ट को तीखी नजर रखी जा रही है। सुरक्षा एजेंसियों की रिपोर्ट के बाद जहां 100 से अधिक ट्वीटर अकाउंट भारत में सस्पेंड किए गए हैं, इसमें कई लोग शमिल हैं। वहीं, पुलिस ने करीब 950 सोशल मीडिया पर अपलोड की गई पोस्टों को हटाया है। जबकि कुछ फेसबुक पेज ब्लाॅक किए गए हैं।
पुलिस ने साफ किया है कि किसी को भी नियम तोड़ने की अनुमति नहीं दी जाएगी। पंजाब पुलिस के स्टेट साइबर सेल में सोशल मीडिया पर नजर रखने के लिए कई टीमें गठित की हैं। सभी टीमों को क्रमवार जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। इसमें वीडियो, आडियो, ट्वीटर, फेसबुक समेत कई अन्य मंचों पर नजर रखी जा रही है। जैसे ही कोई भ्रामक जानकारी टीम को मिलती है तो टीम पहले उच्च अधिकारियों के ध्यान में लाती है। इसके बाद पहल के आधार पर उस कंटेंट को वहां से हटाया जाता है। अगर पेज ब्लॉक तक करना पड़ता है
तो वह भी किया जाता है। इसके अलावा जो फर्जी जानकारी होती है। उसे पुलिस द्वारा अपने पेज के माध्यम से फेक न्यूज या जानकारी लिखकर अपलोड की जाती है। अधिकारियों के अनुसार उन्होंने कई लोगों के पेजों पर कार्रवाई की है। इसमें कई पेज बाहरी राज्यों से चल रहे हैं। अधिकारियों के अनुुसार मामला काफी संवेदनशील है। ऐसे में जरा सी चूक भारी पड़ सकती है। क्योंकि आप सोशल मीडिया पर कोई भी गलती करते हो तो केवल एक व्यक्ति ही नहीं देखता कि एक ही समय में पूरी दुनिया में दिखना शुरू हो जाते हैं। ऐसे में विकल्प कम हो जाता है।
You Might Also Like
एक टिप्पणी भेजें