गुरुवार, 23 मार्च 2023


सच्चाईयाँ न्यूज़:लंदन-दूतावास से तिरंगा हटाने वाला गिरफ्तार, खालिस्तानियों ने लंदन पुलिस पर स्याही फेंकी
अमृतपाल सिंह पर कार्रवाई के विरोध में लंदन में इंडियन हाई कमीशन पर लगा तिरंगा हटाने वाले खालिस्तान समर्थक अवतार सिंह खंडा को गिरफ्तार कर लिया गया है। खंडा प्रतिबंधित संगठन बब्बर खालसा इंटरनेशनल (BKI) का मेंबर है। ISI से जुड़े खंडा ने ही अमृतपाल को मिशन खालिस्तान के लिए ट्रेनिंग दी थी। खंडा IED (इंप्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस) बनाने की ऑनलाइन ट्रेनिंग भी दे रहा था। इधर, इंडियन हाई कमीशन पर सुरक्षा बढ़ा दी गई। इसके बावजूद खालिस्तान समर्थकों ने बुधवार को यहां फिर से प्रदर्शन किया।
ये लोग हाईकमीशन तक न पहुंचे इसके लिए लिए लंदन पुलिस ने बैरिकेड्स लगाए और उन्हें सड़क के दूसरी तरफ रोके रखा। लेकिन खालिस्तानियों ने पुलिस पर पानी की बोतलें और स्याही फेंकी। वहीं भारत ने हाईकमीशन पर पिछली बार से भी बड़ा तिरंगा लगा दिया।
एक टिप्पणी भेजें