शुक्रवार, 24 मार्च 2023

कांग्रेस नेता आगा यूनुस ने कहा कि सपा उत्तर प्रदेश मे सफा हो चुकी है। जनता को 2022 विधानसभा चुनाव मे सपा मुखिया ने इसी प्रकार खासतौर पर मुस्लिमो को भ्रमित कर 2014, 2017, 2019 व 2022 में मोदी काल के बाद होने वाले सभी चुनाव मे वोट एकमुश्त वोट लेकर भाजपा की प्रचंड बहुमत की जीत का रास्ता साफ किया।
लोकसभा मे 2014 मे इतना वोट मिला कि 5/80 सांसद और 2019 मे बसपा के साथ गठबंधन के बाद सिर्फ 4 सासंद जिता पाए। 2022 विधानसभा चुनाव ने हर चुनाव की भांति तय कर दिया कि सपा सिर्फ गैर भाजपा वोटरो को गुमराह करती है और भाजपा की जीत का रास्ता तय होता है। सपा मुखिया भांप चुके है कि गैर भाजपा वोटर खासतौर पर मुस्लिम समझ चुके है
कि सपा को वोट देना वोट बर्बाद करने जैसा। इसलिए तीसरा मोर्चा जो भाजपा के लिए रास्ता बना सके बनाने की जुगत मे सपा मुखिया कलकत्ता तक की दौड लगा रहे। ये सीधे सीधे विपक्षी एकता को पहले की भांति छिन्न भिन्न करने का प्रयास है। सपा मुखिया पूरी तरह जनता के सामने एक्सपोज हो चुके है। लोकतंत्र बचाने व देश की जनता की लडाई कांग्रेस पार्टी और हमारे नेता राहुल गांधी लड रहे है।
एक टिप्पणी भेजें