- सेवक के अनेक रूप होते है।एक सेवक ऐसा भी। | दैनिक सच्चाईयाँ

शनिवार, 18 मार्च 2023

सेवक के अनेक रूप होते है।एक सेवक ऐसा भी।

 जो अपने साथ सभी की सेवा करे वही प्रवीन गुलाटी जिनके बारे में हम आपको बता रहे है। सेवक तो अनेक होते है जो ना जाने कितनी ही सेवा करते है। प्रवीन गुलाटी इन्ही समाज सेवको में से एक है जो अनोखे अंदाज में सेवा करते हैं। प्रवीन गुलाटी अपनी विभिन्न सेवाओ द्वारा लोगो को जागरूक ओर सेवा करते हैं। प्रवीन गुलाटी रक्तदान, नेत्रदान, राशन, शिक्षा ओर स्वास्थ्य की सेवा, दिव्यांगों की सेवा अनेक प्रकार की सेवाओं में सभी का साथ देते है। एक नजर इनकी सेवाओ पर:- 


 *सेवा का कार्य।* 


अपने लिए तो सब जीते हैं सच्ची सेवा वही है जो ओरो के लिए की जाए। जरूरतमंद के जो काम आ सके वही सच्ची सेवा और सेवक होता है। इन्ही समाज सेवक में से एक है जवाहर कॉलोनी फरीदाबाद हरियाणा निवासी प्रवीन गुलाटी। जो समाज सेवा नित नए रूप में करते है।  समाजसेवा व सामाजिक कार्य रक्तदान ओर प्लेटेलेस देना है।सभी के घरों से वो कपडे एकत्रित करना जो स्वयं वह इस्तेमाल नहीं करते किन्ही जरूरतमंद के काम आ सके ऐसे सभी कपड़े एकत्रित सभी जरूरत मंद लोगों में वितरित करना। 


 *सबसे महत्वपूर्ण सेवा रक्तदान।* 


रक्तदान ओर प्लेटेलेस हॉस्पिटल में जाकर जरूरतमंद लोगों को निशुल्क देना। साल 2005 से अभी तक 75 बार रक्तदान ओर प्लेटेलेस दिया है और यह सेवा निरंतर जारी है। भारत के अनेक रक्तदान के सभी सामाजिक ग्रुप में सक्रिय भूमिका निभाते हुए लोगो को निशुल्क रक्त उपलब्ध कराने का प्रयास करते है। रक्तदान सभी को करना चाहिए। रक्तदान से कभी कमज़ोरी नही आती। प्रवीन गुलाटी का एक ही लक्ष्य है रक्त सभी को समय रहते प्राप्त हो सके। रक्तदान महादान प्रवीन गुलाटी द्वारा अभी तक ईएसआई अस्पताल 3 नं, सिविल अस्पताल बी.के, एस्कॉर्ट्स अस्पताल, डिवाइन चेरिटेबल ट्रस्ट, मेट्रो अस्पताल सेक्टर 16, एशियन अस्पताल आदि सभी जगहों पर रक्तदान ओर प्लेटलेस की सेवा कर चुके है। 


 *सेवा कार्य अनुभव* 


साल 2005 से लगातार सेवा कार्य कर रहे है प्रवीन गुलाटी।

15 सालों से सेवा के क्षेत्र में कार्य कर रहे है। सभी की सेवा करने का थोड़ा सा प्रयास रहता है। जितना हो सके। सेवा भावना से सभी को मिलकर कार्य करना चाहिए। कई संस्थाओं के साथ मिलकर भी सेवा कार्य कर रहे है। अभी जन परिवर्तन पाठशाला, हर घर तिरंगा फाउंडेशन के साथ सेवा कार्य कर रहे है।


 *विभिन्न सेवाए।* 


सभी के सहयोग से किसी जरूरतमंद की बेटी की शादी में थोड़ा सा दान, शिक्षा की सेवा सर्वोपरि है। शिक्षा की सेवा हेतू  विद्यालय में पड़ने वाले बच्चों के लिए पुरानी पुस्तको का प्रबंध कराने की कोशिश करते है। सेवा करते समय कई कठिनाईयो का भी सामना करना पड़ता हैं, पर सच्चा सेवक वही है जो इन सभी परस्थितियों को पार करके लगातार सेवा करता रहे। निरंतर अपने लक्ष्य की बढ़ते रहने से ही सही सेवा की जाती है। रक्तदान की सेवा सर्वोच्च सेवा है। रक्तदान के साथ साथ समाज सेवा के क्षेत्र में भी बढ़ चढ़ भाग लेना जारी है। अपने परिवार की परवाह ना करते हुए भी प्रवीन गुलाटी लगातार सेवा की ओर अग्रसर रहते हैं।


 *सम्मान* 


सेवा कार्य करते हुए साल 2019 में प्रथम बार रेडक्रॉस सोसाइटी द्वारा रक्तदान के लिए सम्मानित किया गया। विश्व रक्तदान दिवस पर महावीर इंटरनेशनल ओर रेड क्रॉस सोसयटी द्वारा साल 2022 जून में रक्तदान में सेवा के लिए सम्मानित किया गया। डी.सी.यशपाल यादव द्वारा फरवरी 2021 में सम्मानित किया गया। 


 *कोविड19 में विशेष सेवा निरंतर जारी रही।* 


प्रवीन गुलाटी की सोच इसलिए भी जुदा है कि वो कोरोना संक्रमित की सेवा से भी पीछे नही हटते। यानी अपनी जान की परवाह ना करते हुए भी कोरोना संक्रमितो की हर संभव मदद पहुंचाने का भी कार्य कर रहे थे। 

साल 2020 में कोविड19 में निरंतर सेवा जारी रही। सभी को खाना बाटने में, मास्क वितरण करना, ऑक्सिमिटर ओर स्टीमर उपलब्ध कराना, सेनिटाइजर वितरण करना, राशन बाटने में, रक्तदान करने में सभी प्रकार की सेवाएं जारी रही। वर्तमान में सभी के साथ मिलकर बच्चो को शिक्षा की सामग्री, बुक्स आदि सभी उपलब्ध कराने की कोशिश करते हैं। प्रवीन गुलाटी ने अपने आप को समाजसेवा के प्रति समर्पित किया है। कोरोना काल मे समाज सेवा और अच्छे कार्यो के लिए अनेक संस्थाओं और प्रशासन ने भी प्रवीन गुलाटी को सम्मानित किया है।

एक टिप्पणी भेजें

Whatsapp Button works on Mobile Device only

Start typing and press Enter to search