मंगलवार, 21 मार्च 2023

फरीदाबाद की अवनी अरोड़ा बनी राष्ट्रीय यूथ ब्रांड एंबेसडर। हर घर तिरंगा फाउंडेशन सोनीपत की संस्था ने फरीदाबाद की अवनी अरोड़ा को अपना राष्ट्रीय यूथ ब्रांड एंबेसडर नियुक्ति किया है। गौरतलब है कि अवनी अरोड़ा फरीदाबाद हरियाणा के जी.बी.एन.स्कूल -21 D, कक्षा 3 में पढ़ाई करती हैं। 7 वर्षीय अवनी बहुमुखी प्रतिभा की धनी है। अवनी की रूचि चित्रकला, नृत्यकला ओर समाजसेवा में है।
समय समय पर अवनी अरोड़ा द्वारा अपने पिता सचिन अरोड़ा ओर अन्य सदस्यों के साथ मिलकर जरूरत मंद लोगो को वस्त्र वितरण करती हैं, साथ ही ओर भी अन्य कई प्रकार के सेवा कार्य करती है। हर घर तिरंगा फाउंडेशन सोनीपत हरियाणा की बड़ी संस्था है। इस संस्था का मुख्य उद्देश्य लोगो मे देश भक्ति की भावना को जागृत करना है। इस संस्था के द्वारा अनेक प्रकार के देश हित कार्य किए जाते है
अवनी अरोड़ा फरीदाबाद की उभरती हुई समाज सेविका है ओर बहुत ही नेक कार्य करती है। इस अवसर पर अवनी के माता पिता बेहद खुश और गर्व महसूस कर रहे हैं। स्कूल प्रशासन भी अवनी की इस उपलब्धि पर बधाई दे रहे है। पिता सचिन ने कहा की बच्चे भी समाज का आईना होते हैं और बच्चो की बातों का बड़ो पर अत्यधिक असर होता हैं।
एक टिप्पणी भेजें