- 22 अप्रैल 2023 लव राशिफल | सच्चाईयाँ न्यूज़

शुक्रवार, 21 अप्रैल 2023

22 अप्रैल 2023 लव राशिफल

 मेष राशि, 22 अप्रैल 2023 लव राशिफल । प्रेम संबंधों के लिए दिन अच्छा कहा जाएगा। लव-लाइफ में कुछ सकारात्मक चीजें आपके पक्ष में होने वाली हैं, जिसके लिए आपको पहले से ही तैयारी कर लेनी चाहिए। प्रेमी की ओर से कोई शुभ समाचार मिल सकता है।

वृषभ राशि, 22 अप्रैल 2023 लव राशिफल

आपके वैवाहिक जीवन में रोमांस और प्यार के अवसर बढ़ेंगे। जीवनसाथी के साथ आज आप वैवाहिक जीवन का भरपूर आनंद उठाएंगे। जो लोग किसी से प्यार करते हैं उन्हें भी आज खुलकर बात करने का मौका मिलेगा।

मिथुन राशि, 22 अप्रैल 2023 लव राशिफल

आप अपने मन, शरीर और चारों तरफ रोमांस देखेंगे। प्रेमी के साथ कई रोमांटिक बातें होने के योग हैं। प्रेमी के साथ आप सारा रोमांस वीडियो कॉल के जरिए करेंगे। आपके प्यार के बगीचे में एक बार फिर महक आएगी।

कर्क राशि, 22 अप्रैल 2023 लव राशिफल

वैवाहिक जीवन में कुछ परेशानियां रहेंगी और जीवनसाथी का स्वास्थ्य कमजोर होने की संभावना है. प्रेम जीवन बिता रहे लोगों के लिए आज का दिन रोमांस से भरपूर रहेगा। हालांकि यह रोमांस फोन, सोशल मीडिया की वजह से ही संभव हो पाएगा।

सिंह राशि, 22 अप्रैल 2023 लव राशिफल

आज की ग्रहों की स्थिति आपको एक अलग तरह का अनुभव दे सकती है। आप जिस प्रेमी के प्रति भक्ति भाव रखते हैं, उसके प्रति प्रेम में कमी महसूस कर सकते हैं। आप किसी भी नकारात्मक पहलू पर जाने के बजाय उसकी तह तक जाते हैं

कन्या राशि, 22 अप्रैल 2023 लव राशिफल

लव लाइफ बिता रहे जातकों के लिए आज का दिन थोड़ा चुनौतीपूर्ण रहेगा। खासतौर पर प्रिय को आपके प्यार पर शक हो सकता है। उन्हें किसी भी तरह के अंधेरे में न रखें।

तुला राशि, 22 अप्रैल 2023 लव राशिफल

प्रेम संबंधों में आप कुछ नया करने की सोच सकते हैं या अपने प्रेमी के सामने कुछ नए विचार रख सकते हैं, लेकिन यह जरूरी नहीं है कि आपके प्रेमी को यह विचार पसंद आए या फिर आप यह भी कह सकते हैं कि आपका प्रेमी आप पर ध्यान न दे।

वृश्चिक राशि, 22 अप्रैल 2023 लव राशिफल

वैवाहिक जीवन में प्यार और रोमांस बढ़ेगा। जीवनसाथी के साथ कीमती समय व्यतीत करेंगे। प्रेम जीवन बिता रहे लोगों को भी आज अच्छे नतीजे मिलेंगे और चीज़ें आगे बढ़ेगी।

धनु राशि, 22 अप्रैल 2023 लव राशिफल

दिल की भावनाएं अपने उच्चतम स्तर पर होंगी, लेकिन इन भावनाओं को देखने या महसूस करने के बजाय, आपका प्रेमी अपना राग गा सकता है। आपके प्रेमी की ऐसी हरकतों से आपका दिल बहुत आहत हो सकता है।

मकर राशि, 22 अप्रैल 2023 लव राशिफल

आज प्रेम जीवन में रोमांस बढ़ेगा और आप अपने प्रिय के सामने दिल की बात खोलेंगे। शादीशुदा जातकों के वैवाहिक जीवन में कुछ परेशानियां रह सकती हैं।

कुम्भ राशि, 22 अप्रैल 2023 लव राशिफल

आज बहुत दुख हो सकता है। मन अत्यधिक बेचैन महसूस कर सकता है। प्रेमी से बातचीत होगी लेकिन मानसिक परेशानी के चलते आप फालतू की बातें कर सकते हैं। इस वजह से प्रेमी की काफी नाराजगी के भी आसार हैं।

मीन राशि, 22 अप्रैल 2023 लव राशिफल

लव लाइफ के लिए दिन सामान्य रहेगा। आज पार्टनर से फोन पर कुछ देर बात होगी। शादीशुदा जातकों का वैवाहिक जीवन अच्छा रहने वाला है। आज आप दोनों मिलकर अपनी पुरानी यादें ताजा कर सकते हैं।

एक टिप्पणी भेजें

Whatsapp Button works on Mobile Device only

Start typing and press Enter to search

Do you have any doubts? chat with us on WhatsApp
Hello, How can I help you? ...
Click me to start the chat...