- 25 अप्रैल 2023 लव राशिफल | सच्चाईयाँ न्यूज़

सोमवार, 24 अप्रैल 2023

25 अप्रैल 2023 लव राशिफल

मेष राशि, 25 अप्रैल 2023 लव राशिफल, प्रेम संबंधों के लिए दिन अनुकूल नहीं कहा जा सकता। दोनों के बीच आज कुछ ऐसा हो सकता है जिसकी आपने कल्पना भी नहीं की होगी। इसलिए आपको खुद पर काबू रखना होगा, बेहतर होगा आप किसी भी तरह की प्रतिक्रिया न व्यक्त करें।

वृषभ राशि, 25 अप्रैल 2023 लव राशिफल

प्रेम संबंधों में रोमांस की अनुभूति होगी। हालांकि अगर कोई नया रिश्ता है तो पार्टनर की चिकनी-चुपड़ी बातों से दूर रहें और अपनी बात साफ-साफ रखें। अगर आप शादीशुदा हैं तो घर के कामों में जीवनसाथी की मदद करेंगे।

मिथुन राशि, 25 अप्रैल 2023 लव राशिफल

आज आपका किसी काम में मन नहीं लगेगा। तन और मन दोनों में आलस्य का वास रहेगा। प्रेमी से बात करने का मन बिल्कुल नहीं करेगा। आप अपने प्रेमी से बात न करने के तुरंत सौ बहाने बना सकते हैं। कोई बढ़िया आइडिया आज भी काम आएगा।

कर्क राशि, 25 अप्रैल 2023 लव राशिफल

वैवाहिक जीवन में उतार-चढ़ाव रहेगा। जीवनसाथी से झगड़ा करने से बचें और जो लोग प्रेम जीवन में हैं, उन्हें विशेष ध्यान रखना होगा। अकारण ही टकराव हो सकता है। शादीशुदा जातकों की संतान को लेकर थोड़ी चिंता रहेगी और संतान का स्वास्थ्य बिगड़ सकता है।

सिंह राशि, 25 अप्रैल 2023 लव राशिफल कि

सी कारणवश आप दोनों का मिलन नहीं हो पा रहा है, इसलिए आप दोनों दिन-ब-दिन एक-दूसरे से चिढ़ते जा रहे हैं, जिसका आपके रिश्ते पर बुरा असर पड़ रहा है, जिसके बारे में आप सोच भी नहीं सकते बिल्कुल इस पर ध्यान दें।

कन्या राशि, 25 अप्रैल 2023 लव राशिफल

लव लाइफ के लिए दिन अच्छा है। लव पार्टनर से प्यार भरी बातें होंगी। रिश्ते के बारे में प्रियतम परिजनों को बता सकता है। शादीशुदा जातकों का दांपत्य जीवन आज तनावपूर्ण स्थितियों में व्यतीत होगा। जीवनसाथी का मूड आपकी वजह से खराब हो सकता है।

तुला राशि, 25 अप्रैल 2023 लव राशिफल

अगर आपने अपने प्रेमी से अपने प्रेम संबंध को जीवन भर निभाने का वादा किया है तो आज आप शादी की बात करने की कोशिश कर सकते हैं जिससे आपको पता चल सके कि आपका प्रेमी अपने प्यार को शादी के बंधन में बांधने के लिए तैयार है. आप कितने तैयार हैं?

वृश्चिक राशि, 25 अप्रैल 2023 लव राशिफ 

लआपको किसी भी बात पर शक करने की आदत से बचना चाहिए क्योंकि इससे वैवाहिक जीवन को नुकसान होगा. अपने जीवनसाथी पर भरोसा करें। प्रेम जीवन जीने वालों को आज सामान्य परिणाम मिलेंगे। अगर आप सिंगल हैं तो आज आपको किसी से प्यार हो सकता है।

धनु राशि, 25 अप्रैल 2023 लव राशिफल

अपने प्रेमी के सामने टिक नहीं पाएंगे। इसलिए आज अपने प्रेमी से पंगा न लें। उसकी हर बात का बस हां में जवाब दें। प्रेमी आप पर अपना अधिकार पूरी तरह साबित करने की कोशिश करेगा। यह बुरा नहीं है क्योंकि कहीं न कहीं यह उनका प्यार है।

मकर राशि, 25 अप्रैल 2023 लव राशिफल

लव लाइफ के लिए आज का दिन थोड़ा कमजोर रहेगा। आज प्रिय से किसी बात को लेकर कहासुनी हो सकती है। वहीं दूसरी ओर अगर आप शादीशुदा हैं तो आज आपके वैवाहिक जीवन में कुछ बहुत अच्छा घटित होगा जिससे आप काफी प्रसन्न रहेंगे।

कुंभ राशि, 25 अप्रैल 2023 लव राशिफल

आज एक बार फिर आप प्रेम संबंधों को लेकर असमंजस की स्थिति में रह सकते हैं। आप खुद ऐसा माहौल बनाएंगे कि प्रेमी भी परेशान हो जाएगा। चीजों को बहुत जटिल मत बनाओ। बस छोटी-छोटी बातों को इग्नोर करें।

मीन राशि, 25 अप्रैल 2023 लव राशिफल

वैवाहिक जीवन में तनाव की स्थिति रहेगी। सावधान रहें और अपने क्रोध पर नियंत्रण रखें। जो लोग प्रेम जीवन में हैं, उनके लिए आज का दिन सामान्य रहेगा। सोशल मीडिया पर पार्टनर से बातचीत होगी।

एक टिप्पणी भेजें

Whatsapp Button works on Mobile Device only

Start typing and press Enter to search

Do you have any doubts? chat with us on WhatsApp
Hello, How can I help you? ...
Click me to start the chat...