- 20 मई 2023 लव राशिफल | सच्चाईयाँ न्यूज़

शुक्रवार, 19 मई 2023

20 मई 2023 लव राशिफल

 मेष राशि, 20 मई 2023 लव राशिफल । काम की व्यस्तता के कारण आप अपने प्रेमी को समय नहीं दे पाएंगे। बातों को बर्दाश्त न करने की वजह से प्रेमी से झगड़ा हो सकता है। इस समय शांत रहने की जरूरत है। सावधान रहें, आपको भी छुट्टी मिल सकती है। आज आपको महत्वपूर्ण फैसले लेने होंगे।

वृषभ राशि, 20 मई 2023 लव राशिफल

एक से अधिक प्रेम संबंध आपको परेशानी में डाल सकते हैं. लव पार्टनर आप पर शक कर सकता है। वह आज आपसे कुछ ज्यादा ही मांग सकता है। खूबसूरत दिखने के लिए आप कुछ भी करेंगी।

मिथुन राशि, 20 मई 2023 लव राशिफल

आप शादी से दूर रहना चाहते हैं, लेकिन मां के सामने किसी का काम नहीं चलेगा, शादी तय हो सकती है। आज मन उदास रहेगा। धन का व्यय अधिक होगा। अपनी क्षमता का सही उपयोग करें।

कर्क राशि, 20 मई 2023 लव राशिफल

आज का दिन उत्साह और रोमांस से भरा है। लव पार्टनर के साथ शानदार पल बिताएंगे। आप अपने पार्टनर को प्रभावित करने की कोशिश करेंगे। आप उसे शादी के लिए अपने परिवार से मिलवा सकते हैं। लोग आपके आकर्षण और व्यक्तित्व का सम्मान करेंगे। पति-पत्नी के जीवन में परेशानी आ सकती है।

सिंह राशि, 20 मई 2023 लव राशिफल

व्यस्तता के कारण अपने लव पार्टनर को समय नहीं दे पाएंगे। शादीशुदा जोड़ों के बीच कुछ गलतफहमियां पैदा हो सकती हैं। आपसी समझ दांपत्य जीवन में मधुरता बढ़ाएगी। विवाह के इच्छुक जातकों को कुछ कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है।

कन्या राशि, 20 मई 2023 लव राशिफल

आज आपको पहली नजर का प्यार हो सकता है। आज का दिन उत्साह से भरा रहेगा। शादीशुदा जोड़ों के लिए दिन उत्साह से भरा रहेगा। सोशल मीडिया के जरिए आप अपनी बात कह सकते हैं। अगर आज आप शरमाते हैं तो आपको पछताना पड़ सकता है। पति-पत्नी साथ में रोमांटिक पल बिताएंगे।

तुला राशि, 20 मई 2023 लव राशिफल

नए प्रेम संबंधों की शुरुआत जीवन में खुशियां लेकर आएगी। माता का सहयोग आपके टूटे रिश्तों में मजबूती लाएगा। किसी छोटी सी बात पर प्रेमी या जीवनसाथी से कहा-सुनी हो सकती है। जीवनसाथी के साथ अच्छा व्यवहार करें, तभी रिश्ते में अनुकूलता आएगी। परिवार में पैसों और आमदनी को लेकर तनाव हो सकता है।

वृश्चिक राशि, 20 मई 2023 लव राशिफल

आज लाभ का दिन है. नौकरी अथवा बॉस से लाभ मिलेगा। संतान को लेकर चिंतित रहेंगे। उनकी आदतों पर ध्यान दें। लव पार्टनर पर अनावश्यक खर्च होगा। युवा वर्ग अपने रिश्तों में ताजगी लाने के लिए दिलचस्प विकल्पों के बारे में सोच सकते हैं। प्यार भरी बातें आपसी विवाद कम करेंगी।

धनु राशि, 20 मई 2023 लव राशिफल 

शादीशुदा जातकों के बीच अनबन की संभावना है। विदेश से संबंध आ सकते हैं। यात्राएं अधिक होंगी। नए लोगों से मिलना होगा और नए रिश्ते भी बनेंगे। लेकिन नए संबंध बनाते समय सावधान रहें। आज आप किसी को बेहद पसंद भी कर सकते हैं। जिनसे आपकी दोस्ती लंबी चलेगी। पैसा निवेश करने के लिए उत्तम दिन।

मकर राशि, 20 मई 2023 लव राशिफल

प्रेम संबंधों में विश्वास और प्यार बढ़ेगा। प्रेमी की तरफ से अचानक कोई खबर मिल सकती है। जीवनसाथी पर विश्वास बनाए रखें। आपके अविश्वास की भावना बढ़ते रिश्तों में रुकावट डाल सकती है। प्रेमियों के लिए दिन उत्तम है। प्रेम विवाह की संभावना है।

कुम्भ राशि, 20 मई 2023 लव राशिफल

परिवार को लेकर पति-पत्नी में झगड़ा हो सकता है। आपसी तालमेल बिगड़ सकता है। घर में आपसी प्रेम बनाए रखने का प्रयास करें। जीवनसाथी को अचानक धन लाभ हो सकता है। सोशल मीडिया पर अधिक जुड़ाव रहेगा। असमंजस की स्थिति में गलत निर्णय ले सकते हैं। प्रेमी आपसे दूर जा सकता है

मीन राशि, 20 मई 2023 लव राशिफल

विवाह या सगाई के योग बन रहे हैं। प्रेमी जोड़ों के लिए दिन अच्छा है। रोमांस का मौका मिलेगा। जीवनसाथी के लिए प्रगतिशील दिन है। आज आप प्रेमी पर खर्च कर सकते हैं। अचानक कोई गिफ्ट मिल सकता है। विवाहितों को मित्रों से लाभ मिल सकता है। प्रमोशन भी हो सकता है।

एक टिप्पणी भेजें

Whatsapp Button works on Mobile Device only

Start typing and press Enter to search

Do you have any doubts? chat with us on WhatsApp
Hello, How can I help you? ...
Click me to start the chat...