- मेरठ में रिटायर्ड इंस्पेक्टर को बदमाशों ने मारी गोली , हालात गंभीर | दैनिक सच्चाईयाँ

शुक्रवार, 26 मई 2023

मेरठ में रिटायर्ड इंस्पेक्टर को बदमाशों ने मारी गोली , हालात गंभीर

शुक्रवार सुबह बदमाशों ने दिन निकलते ही बड़ी वारदात को अंजाम दिया। यहां कंकरखेड़ा थानाक्षेत्र में बदमाशों ने एक बुजुर्ग रिटायर्ड इंस्पेक्टर पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसा दीं। हमले में रिटायर्ड इंस्पेक्टर बुरी तरह घायल हो गए। वहीं घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को अस्पताल में भर्ती कराया। घटना से पुलिस में हड़कंप मच गया। आलाधिकारी मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी ली। खबर लिखे जाने तक रिटायर्ड इंस्पेक्टर की हालात गंभीर बनी हुई थी।

एक टिप्पणी भेजें

Whatsapp Button works on Mobile Device only

Start typing and press Enter to search