ठाकुरद्वारा में बीते अक्टूबर में उत्तराखंड भर्ती बोर्ड में ठाकुरद्वारा के अपर्णा औद्योगिक प्रशिक्षण केंद्र के 48 छात्रों के चयन के बाद भर्ती पर रोक लगा दी गई थी। गुरुवार को केंद्र के अध्यक्ष अनिरुद्ध चौहान बोर्ड अध्यक्ष गणेश मार्तोलिया से मुलाकात की। बोर्ड अध्यक्ष द्वारा उन्हें शीघ्र भर्ती कराने का भरोसा दिया। अनिरुद्ध चौहान ने दावा किया था कि कुल 142 में से केंद्र के 48 छात्र चयनित हुए थे। इसके बाद बोर्ड अध्यक्ष ने एसआईटी से जांच कराई थी। लेकिन गड़बड़ी न पाए जाने के बाद भी भर्ती पर रोक लगा दी गई है।
शनिवार, 20 मई 2023

एक टिप्पणी भेजें