- जिला जज की कोर्ट से झटका , आकांक्षा केस में समर सिंह की जमानत याचिका खारिज | सच्चाईयाँ न्यूज़

रविवार, 21 मई 2023

जिला जज की कोर्ट से झटका , आकांक्षा केस में समर सिंह की जमानत याचिका खारिज

 भोजपुरी अभिनेत्री आकांक्षा दुबे की मौत के मामले में आरोपी सिंगर समर सिंह को वाराणसी जिला जज की कोर्ट से झटका लगा है। समर की जमानत अर्जी को जिला जज डॉ. अजय कृष्ण विश्वेश की अदालत ने खारिज कर दिया।जिला जज ने वारदात से जुडे CCTV फुटेज खंगाले और विवेचना की प्रगति जांची और सभी साक्ष्यों की भी पड़ताल की।

वाराणसी जिला जज डॉ.अजय कृष्ण विश्वेश की अदालत में सुनवाई के दौरान समर सिंह के अपराध की गंभीरता को देखते हुए जमानत अर्जी खारिज की। इससे पहले जज ने आकांक्षा दुबे की मौत केस में सुनवाई में साक्ष्यों की गहन पड़ताल की। सबसे पहले जज के समक्ष पुलिस मालीक्यू बार और होटल सोमेंद्र के CCTV फुटेज रखे। इनका जिला जज ने बारीकी से अवलोकन किया। इसके बाद समर सिंह और संजय सिंह समेत आकांक्षा दुबे की काल डिटेल रिपोर्ट (सीडीआर) की कापी भी पुलिस ने पेश की।

पुलिस की जांच में समाने आया कि घटना की सुबह कॉल डिटेल रिकॉर्ड में आरोपी की लोकेशन बनारस में बताई गई। आकांक्षा दुबे की मां मधु दुबे ने घटना की सुबह आरोपी को कई बार फोन किया, लेकिन उसने कोई प्रतिक्रिया नहीं दी। अब तक आरोपी की आकांक्षा से 390 बार बात हुई, इसमें 95 बार आरोपी ने ही कॉल की थी। जज के सवाल पर विवेचक ने अदालत में कहा कलमबंद बयान जरूरी नहीं प्रतीत हुआ इसलिए नहीं लिया। न्यायालय ने वादिनी का बयान लेने का आदेश दिया। दूसरी ओर बचाव पक्ष की दलील थी कि आकांक्षा दुबे का आरोपी से बीते छह माह से कोई संबंध नहीं था,उसे फंसाया गया है।

मऊ से वाराणसी आया था समर

प्रभारी डीजीसी ने बताया कि 25 मार्च की रात 2:14 पर आकांक्षा दुबे ने समर सिंह को फोन किया। तब उसने कॉल रिसीव नहीं की थी। 2:15 बजे उससे 41 सेकेंड तक आकांक्षा से बात की थी। उस समय उसकी लोकेशन मऊ थी। 26 मार्च की सुबह समर की लोकेशन चांदमारी क्षेत्र के जयप्रकाश नगर के पास मिली। 10:30 बजे समर अपने दो साथियों के साथ मुंबई जाने के लिए एयरपोर्ट गया। वहां आकांक्षा की मौत की सूचना पाकर वह लौट आया और सड़क मार्ग से लखनऊ में सह आरोपी संजय सिंह के यहां गया। छह अप्रैल की देर रात वह गाजियाबाद से गिरफ्तार हुआ।

वाराणसी जिला जेल में बंद है समर सिंह

जिला और सत्र न्यायाधीश की अदालत ने समर सिंह के जमानत प्रार्थना पत्र पर सुनवाई के लिए तलब किया था। समर सिंह वाराणसी जिला कारागार में बंद है। उसे वीसी के जरिए जोड़ा गया। पिछले दिनों समर की जमानत याचिका पर कोर्ट की कार्रवाई टल गई थी। शुक्रवार को फैसला सुरक्षित रख लिया था। शनिवार को उसे खारिज कर दिया गया।

बता दें कि ​​​​​​सारनाथ में 26 मार्च को भोजपुरी अभिनेत्री आकांक्षा दुबे का शव होटल के कमरे में लटकता मिला था। पुलिस ने मामले को आत्महत्या बताया। लेकिन, मां मधु दुबे इसे हत्या बता रही हैं। इसमें समर सिंह और संजय सिंह के खिलाफ केस दर्ज कराया। इसके बाद पुलिस ने गायक समर सिंह को 6 अप्रैल की देर रात गाजियाबाद से गिरफ्तार किया गया था। समर सिंह के दोस्त संजय सिंह को 12 अप्रैल को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेजा गया था।

एक टिप्पणी भेजें

Whatsapp Button works on Mobile Device only

Start typing and press Enter to search

Do you have any doubts? chat with us on WhatsApp
Hello, How can I help you? ...
Click me to start the chat...