- ' रामायण ' के ' रावण ' को रियल लाइफ में झेलनी पड़ी थी लोगों की नफरत , मंदिर में नहीं करने दिए थे भगवान के दर्शन | दैनिक सच्चाईयाँ

शनिवार, 6 मई 2023

' रामायण ' के ' रावण ' को रियल लाइफ में झेलनी पड़ी थी लोगों की नफरत , मंदिर में नहीं करने दिए थे भगवान के दर्शन

 रामानंद सागर की 'रामायण' को रिलीज हुए कई साल हो गए हैं। रामायण वर्ष 1987 में आई थी। रामायण आज भी लोगों के दिलों में छाई हुई है। रामायण के किरदार आज भी लोगों के जहन में हैं। चाहे भगवान राम का किरदार हो या रावण का।रामायण में रावण का रोल प्ले करके अभिनेता अरविंद त्रिवेदी खूब सुर्खियां बटोरी। लेकिन क्या आपको पता है कि अरविंद त्रिवेदी ने इस सीरियल में जब रावण का रोल प्ले किया तो उस समय लोग असल में उनसे नफरत करने लगे थे।

लोग सच में समझने लगे थे रावण

बता दें कि रामायण में सभी किरदारों ने काफी सुर्खियां बटोरी। रामायण में सभी एक्टर्स ने अपने किरदारों को इतना बखूबी निभाया था कि उन्हें हकीकत में लोग वैसा ही समझने लगे थे। इस सीरियल में राम और सीता का रोल अरुण गोविल और दीपिका ने राम-सीता का किरदार निभाया। लोग इन्हें असल में राम—सीता ही समझने लगे थे। वहीं अरविंद त्रिवेदी को भी लोग असल में रावण ही समझने लगे थे। इसी वजह से उन्हें लोगों की नफरत का सामना करना पड़ा.

मंदिर में प्रवेश करने से रोका

एक बार अरविंद त्रिवेदी को लोगों के गुस्से का इस कदर सामना करना पड़ा कि उन्हें मंदिर में प्रवेश करने से रोक दिया गया था। एक इंटरव्यू में उन्होंने बताया था कि साल 1994 अरविंद त्रिवेदी अयोध्या के हनुमानगढ़ी में संकट मोचन के दर्शन करने पहुंचे थे, लेकिन उन्हें मंदिर के अंदर जाने से वहां के पुजारी प्रमुख ने उन्हें रोक दिया। रिपोर्ट्स के अनुसार, पुजारी का ये मानना था कि टीवी सीरीज 'रामायण' में अरविंद ने कई बार प्रभु श्रीराम के लिए अपशब्द का इस्तेमाल कर उनका अपमान किया था। अरविंद ने पुजारी से खूब विनती की, लेकिन वो फिर भी नहीं माना। इसके बाद अरविंद त्रिवेदी को बिना दर्शन किए वहां से लौटना पड़ा था।

राम के थे परम भक्त

अरविंद त्रिवेदी की असल जिंदगी की बात की जाए तो वो भगवान राम के परम भक्त थे। वो रोज भगवान राम की पूजा किया करते थे। कहा जाता है उन्होंने अपने घर की दीवारों पर भी रामायण के दोहे और चौपाइयां लिखवाई हुई थीं।

एक टिप्पणी भेजें

Whatsapp Button works on Mobile Device only

Start typing and press Enter to search