- मेरठ:लिसाड़ीगेट में गोदाम से दो क्विंटल मांस मिला,नमूने जांच को भेजे | दैनिक सच्चाईयाँ

रविवार, 7 मई 2023

मेरठ:लिसाड़ीगेट में गोदाम से दो क्विंटल मांस मिला,नमूने जांच को भेजे

मेरठ। लिसाड़ीगेट पुलिस ने सद्दीकनगर में एक गोदाम पर छापा मारा। यहां डी-फ्रिजर से करीब दो क्विंटल मांस बरामद किया गया। मौके से दो पशु तस्कर ताहिर और नौशाद उर्फ पंडित को भी दबोच लिया।
इन आरोपियों पर पहले गोकशी के केस भी दर्ज हैं। पुलिस का कहना है कि गोकशी की आशंका को देखते हुए बरामद मांस के नमूने जांच को भेजे जा रहे हैं। फिलहाल जब्त किए गए मांस को गड्ढे में दबा दिया गया है।
पुलिस के मुताबिक लिसाड़ीगेट के पिलोखड़ी चौकी के पास सद्दीकनगर टावर वाली गली में गोतस्कर नौशाद उर्फ पंडित और ताहिर का यह गोदाम है। यहां से पुलिस को डी-फ्रिजर में रखा पांच क्विंटल मांस मिला। सीओ कोतवाली अमित राय के अनुसार आरोपियों ने बताया कि वह पिछले कई दिन से पशु कटान कर रहे थे। इसके बाद आसपास के क्षेत्र में बेच देते थे। किठौर और सरधना क्षेत्र से पशु खरीदकर लाते थे। इसके बाद गोदाम में कटान करते थे। स्थानीय पुलिस की भूमिका की जांच कराई जाएगी। 

एक टिप्पणी भेजें

Whatsapp Button works on Mobile Device only

Start typing and press Enter to search