- दुबई फ्लाइट में एयरहोस्टेस के साथ छेड़छाड़ | दैनिक सच्चाईयाँ

सोमवार, 15 मई 2023

दुबई फ्लाइट में एयरहोस्टेस के साथ छेड़छाड़

दुबई से अमृतसर एयरपोर्ट पहुंची इंडिगो की फ्लाइट के लैंड होते ही एक पैसेंजर को गिरफ्तार कर लिया गया। पकड़े गए पैसेंजर की पहचान जालंधर के गांव कोटली निवासी राजिंदर सिंह के रूप में हुई है। थाना राजासांसी की पुलिस ने सिक्योरिटी मैनेजर की शिकायत के बाद आरोपी के खिलाफ कार्रवाई भी कर दी है।मिली जानकारी के अनुसार दुबई से अमृतसर पहुंची इंडिगो की फ्लाइट संख्या 6 ई 1428 में यह घटनाक्रम हुआ। दुबई से इस फ्लाइट में राजिंदर सिंह भी बैठा था। उसने फ्लाइट में शराब का सेवन शुरू किया। अधिक सेवन करने से राजिंदर सिंह अपना आपा खो बैठा।इंडिगो एयरलाइंस के सहायक सिक्योरिटी मैनेजर अजय कुमार द्वारा पुलिस को दी शिकायत के अनुसार फ्लाइट के दौरान रास्ते में आरोपी ने शराब पी कर महिला क्रू मेंबर के साथ छेड़छाड़ की और ऊंची आवाज में शोर भी मचाया।आरोपी के खिलाफ केस दर्ज किया गया। उसे कोर्ट में पेश किया गया। जहां से कोर्ट ने न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

एक टिप्पणी भेजें

Whatsapp Button works on Mobile Device only

Start typing and press Enter to search