- Happy Mother's Day : मिलिए उस मां से,जिनकी कोख से पैदा हुए योगी आदित्यनाथ , 5 साल बाद ऐसी थी मुलाकात | सच्चाईयाँ न्यूज़

रविवार, 14 मई 2023

Happy Mother's Day : मिलिए उस मां से,जिनकी कोख से पैदा हुए योगी आदित्यनाथ , 5 साल बाद ऐसी थी मुलाकात

 Happy Mother's Day 2023 Meet Yogi Adityanath's Mother: उत्तर प्रदेश नगर निकाय चुनाव में मिली प्रचंड और ऐतिहासिक विजय को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व और मार्गदर्शन का परिणाम बताया है।नगर निकाय चुनाव में भाजपा ने सभी 17 नगर निगमों में जीत दर्ज की है। इस प्रचंड जीत के बाद सीएम योगी आदित्यनाथ का कद काफी ऊंचा हो गया है। प्रदेश के लोगों ने उनकी जीरो टॉलरेंस की नीति पर मुहर लगाई है। आज मदर्स डे है और लोग अपनी मां को मदर्स डे की शुभकामनाएं (Mother's Day Wishes in Hindi, Mother's Day Quotes in Hindi) भेज रहे हैं। इस मौके पर हम आपको उस मां से मिलवा रहे हैं जिनकी कोख से योगी आदित्यनाथ जैसे बेटे ने जन्म लिया।


यहां हम मदर्स डे के मौके पर एक खास महिला के बारे में आपको बताएंगे जो सिर्फ सामान्य दिखती हैं लेकन उनकी कोख से एक ऐसा बेटा जन्मा जिसने न केवल सांसारिक मोह माया को त्याग कर आध्यात्म के रास्ते पर चलने का रास्ता चुना। बल्कि आज धर्म आध्यात्म और राजसत्ता के बीच बेहतर संतुलन और समन्वय स्थापित करते हुए देश के सबसे बड़े सूबे का सीएम है।


अविभाजित उत्तर प्रदेश के पौड़ी गढ़वाल (वर्तमान में उत्तराखंड) का छोटा सा गांव पंचुर आम गांवों की तरह ही था। 1972 में आनंद सिंह और सावित्री देवी के घर एक बच्चे का जन्म हुआ। मात्र 22 साल की उम्र में इस बच्चे ने सांसारिक मोह माया के बंधन का त्याग कर दिया और संन्यास के रास्ते को चुन लिया। ये बच्चा कोई और नहीं यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ हैं। आज यह गांव सीएम योगी के गांव के नाम से जाना जाता है।



सामान्य महिला हैं सीएम योगी की मां


सीएम योगी आदित्यनाथ की मां सावित्री देवी है और वह एक आम महिला की तरह जीवन जीती हैं। उनमें किसी तरह की कोई बनावट नहीं हैं। सीएम योगी के अलावा उनके तीन बेटे मानेंद्र सिंह, शैलेंद्र मोहन और महेंद्र सिंह हैं, जबकि तीन बेटियां पुष्पा देवी, कौशल्या और शशि देवी भी हैं।



5 साल बाद हुई थी मुलाकात


बीते साल मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ उत्तराखंड स्थित अपने पैतृक गांव पंचूर अपनी 84 साल की मां सावित्री देवी से मिलने पहुंचे थे। वर्षों बाद मिले मां-बेटे की आंखों में आंसू छलक आए। मां ने डांटते हुए कहा 'क्यूं रे, इतने सालों में तुझे मेरी याद नहीं आई'। इससे पहले सीएम योगी ने अपनी मां के पैर छूकर आशीर्वाद लिया था।

एक टिप्पणी भेजें

Whatsapp Button works on Mobile Device only

Start typing and press Enter to search

Do you have any doubts? chat with us on WhatsApp
Hello, How can I help you? ...
Click me to start the chat...