- Meerut:-रेस्टोरेंट संचालक पर फायर झोंकने वाले पूर्व लांसनायक और उसका दोस्त गिरफ्तार | दैनिक सच्चाईयाँ

सोमवार, 22 मई 2023

Meerut:-रेस्टोरेंट संचालक पर फायर झोंकने वाले पूर्व लांसनायक और उसका दोस्त गिरफ्तार

 देहरादून/मेरठ। चिकन कम देने पर रेस्टोरेंट संचालक पर फायर झोंकने के आरोप में पुलिस ने सेना के पूर्व लांसनायक और उसके दोस्त को गिरफ्तार कर लिया है। दोनों के पास से एक लाइसेंसी पिस्तौल और 15 कारतूस बरामद हुए हैं।दोनों के खिलाफ आर्म्स एक्ट और एक राय होकर अपराध करने की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोपियों ने अपने नाम गौरव चौहान निवासी मटौर सरधना मेरठ और सुंदर निवासी सकरार भिवानी हरियाणा बताए। दोनों प्राइवेट नौकरी करते हैं। गौरव पिछले साल राजपूत रेजीमेंट से बतौर लांस नायक सेवानिवृत्त हुआ है।

आरोपियों की कार को भी जब्त कर लिया गया है।

एसएसपी दलीप सिंह कुंवर ने बताया कि अशोक सेन निवासी गुरुनानक एन्क्लेव, प्रेमनगर क्षेत्र में रेस्टोरेंट संचालित करते हैं। उन्होंने बताया कि शुक्रवार रात दो युवक रेस्टोरेंट से खाना पैक कराकर घर ले गए थे। कुछ देर बाद दोनों युवक वापस रेस्टोरेंट पर आए और चिकन के पीस कम होने का आरोप लगाकर गाली-गलौज करने लगे।

इस बीच एक युवक ने पिस्तौल निकाली और उनकी पत्नी पर तानते हुए फायर कर दिया। गनीमत रही कि उन्होंने समय रहते युवक का हाथ पकड़कर ऊपर की ओर कर दिया था। इसके बाद आरोपी वहां से भाग निकले थे। अशोक ने प्रेमनगर थाने में दो अज्ञात युवकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था।

एक टिप्पणी भेजें

Whatsapp Button works on Mobile Device only

Start typing and press Enter to search