- Meerut:-शख्स ने नगर निगम की महिला अधिकारी के साथ धोखे से रचाई दूसरी शादी , दोनों पत्नियों ने थाने में जमकर काटा हंगामा | दैनिक सच्चाईयाँ

शनिवार, 20 मई 2023

Meerut:-शख्स ने नगर निगम की महिला अधिकारी के साथ धोखे से रचाई दूसरी शादी , दोनों पत्नियों ने थाने में जमकर काटा हंगामा

 त्तर प्रदेश के मेरठ में एक शख्स ने नगर निगम की महिला अधिकारी के साथ प्रेमजाल में फंसाकर शादी कर ली। जब इस बात की भनक पहली पत्नी को लगी तो उसने जमकर हंगामा किया। वहीं देर रात तक थाने में फैमिली ड्रामा चलाजहां एक तरफ पहली ने पति के खिलाफ तहरीर दी तो वहीं दूसरी पत्नी ने सुरक्षा की गुहार लगाई।

ये मामला मवाना के एक गांव का है। पहले से शादीशुदा एक शख्स ने झारखंड के नगर निगम में तैनात महिला अधिकारी के साथ दूसरी शादी कर ली। दो महीने से शख्स नई नवेली पत्नी के साथ झारखंड में ही किराए के मकान में रह रहा था। लेकिन गुरुवार की रात वह दूसरी पत्नी को लेकर गांव पहुंचा। इस बात की भनक लगती ही पहली ने हंगाम खड़ा कर दिया। मामला थाने तक पहुंचा जिसके बाद देर रात थाने में तीनों के बीच जमकर फैमिली ड्रामा चला।

दोनों पत्नी अपना-अपना अधिकार जता रही हैं। जिसके बाद मामला थाने पहुंचा था। पहली पत्नी ने आरोप लगाया कि कुछ दिन पहले पति ने बिना कुछ बताए फरार हो गया। उसने पति पर धोखाधड़ी और दुष्कर्म का आरोप लगाते हुए तहरीर दी। तो वहीं दूसरी पत्नी ने पुलिस से सुरक्षा की गुहार लगाई।

एक टिप्पणी भेजें

Whatsapp Button works on Mobile Device only

Start typing and press Enter to search