- UP : मेरठ को मिली बड़ी उपलब्धि , शहीद स्मारक पर लगा अशोक स्तंभ स्वतंत्रता संग्राम सर्किट में शामिल | सच्चाईयाँ न्यूज़

मंगलवार, 16 मई 2023

UP : मेरठ को मिली बड़ी उपलब्धि , शहीद स्मारक पर लगा अशोक स्तंभ स्वतंत्रता संग्राम सर्किट में शामिल

 ई पर्यटन नीति के तहत अब स्वतंत्रता संग्राम सर्किट में 1857 की क्रांति धरा मेरठ के शहीद स्मारक पर लगे अशोक स्तंभ को शामिल किया गया है। यह मेरठ के लिए बड़ी उपलब्धि है।उप्र सरकार के पर्यटन विभाग की वेबसाइट पर भी इसे अपलोड कर दिया गया है।

योगी सरकार ने बहुआयामी विकास को धार देने के लिए नई पर्यटन नीति बनाई है। सरकार ने नई पर्यटन नीति में 22 नई गतिविधियों को जोड़ा है। पर्यटन नीति में स्वतंत्रता संग्राम सर्किट बनाकर प्राथमिकता पर मेरठ को जोड़ा गया है। भैसाली मैदान के निकट शहीद स्मारक पर लगे अशोक स्तंभ को शामिल किया गया है।

अधिकारियों को जानकारी नहीं

जिले के अधिकारियों को इसके बारे में कोई जानकारी नहीं है। जिला पर्यटन अधिकारी अंजू चौधरी ने बताया कि विभाग को इस बारे में शासन से अभी कोई पत्र नहीं आया है।पर्यटन को नई ऊंचाइयां देगी नई पर्यटन नीति

नई पर्यटन नीति उत्तर प्रदेश को ऐतिहासिक, धार्मिक, आध्यात्मिक और सांस्कृतिक क्षेत्र में पर्यटन को नई ऊंचाइयां तक पहुंचाएगी। सरकार ने पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए निवेशकों को विभिन्न योजनाओं के अंतर्गत आकर्षित किया जा रहा है। इसमें हेरिटेज होटल, स्टार होटल, हेरिटेज होम स्टे, कारवां टूरिज्म, इको टूरिज्म की इकाइयां, यूनिट, प्रदर्शनी, धर्मशालाएं, आल वेदर सीजनल कैंप, जलाशय, झील, वेलनेस रिसार्ट, वेलनेस टूरिज्म तथा एडवेंचर टूरिज्म को भी शामिल कर लिया गया है।

2022 में शहीद स्मारक पर पहुंचे थे पीएम और सीएम

2022 में सरधना क्षेत्र के सलावा में खेल विवि का भूमि पूजन करने से पहले प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और उप्र के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शहीद स्मारक पर पहुंचे थे। उसी दिन से शहीद स्मारक के अशोक स्तंभ को स्वतंत्रता संग्राम सर्किट में शामिल करने की तैयारी शुरू हो गई थी।

महाभारत सर्किट से जोड़ा जाएगा

नई पर्यटन नीति में हस्तिनापुर, बरनावा, मथुरा, कौशाम्बी, गोंडा जैसे स्थलों को महाभारत सर्किट से जोड़ा जाएगा। प्रदेश में जैन सर्किट भी बनाए जाने की तैयारी है। हस्तिनापुर से लेकर पार्श्वनाथ दिगंबर जैन मंदिर, रामनगर तक जोड़ा जाएगा। शाकंभरी देवी, सहानपुर से शिवानी देवी, चित्रकूट और शीतला माता मऊ तक शक्तिपीठ का विकास किया जाएगा।

प्रदेश में जैन सर्किट भी बनेगा

प्रदेश में जैन सर्किट भी बनाया जाएगा। यह देवगढ़, हस्तिनापुर से लेकर पार्श्वनाथ दिगंबर जैन मंदिर, रामनगर तक होगा। नई पर्यटन नीति के अंतर्गत अब स्वतंत्रता संग्राम सर्किट भी बनाया जाएगा। इसमें स्वतंत्रता संग्राम के अहम स्थान जैसे मेरठ, शाहजहांपुर, काकोरी, चौरीचौरा आदि स्थलों को जोड़ा जाएगा। बुंदेलखंड सर्किट का भी विस्तार किया जा रहा है। रामायण सर्किट में अयोध्या, चित्रकूट, बिठूर समेत अन्य धार्मिक स्थल शामिल होंगे। कृष्ण सर्किट में मथुरा, वृंदावन, गोकुल, गोवर्धन, बरसाना, नंदगांव, बलदेव से लेकर अन्य धार्मिक स्थलों को जोड़ा जाएगा।

एक टिप्पणी भेजें

Whatsapp Button works on Mobile Device only

Start typing and press Enter to search

Do you have any doubts? chat with us on WhatsApp
Hello, How can I help you? ...
Click me to start the chat...