बॉलीवुड के लिए 2023 काफी अहम चल रहा है। फ़िल्म इंडस्ट्री 2021 से लेकर 2022 के अंत तक काफी खराब रहा है क्योंकि ज्यादा फिल्में सुपरफ्लॉप साबित हुई। उस दौरान पूरे साल में सिर्फ 4 से 5 फिल्में ही हिट हुई थी परंतु अब 2023 उनके लिए काफी शानदार रहा है और अब तक कई मूवीज सुपर हिट हो चुकी है।
सबसे पहले पठान, द केरल स्टोरी, किसी का भाई किसी की जान समेत कई मूवीज ने बॉक्स ऑफिस में काफी अच्छा बिजनेस किया और पठान ने तो कई रिकार्ड्स तोड़ दिए। अब एक और फ़िल्म बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाने जा रही है। हम बात कर रहे है फुकरे की जिसका अब तीसरा पार्ट रिलीज़ होने जा रहा है। ये फ़िल्म फुकरे का तीसरा पार्ट इस साल सितंबर तक रिलीस हो जायेगा। इससे पहले दोनों पार्ट सुपरहिट हो चुका है और अब इसके तीसरे पार्ट का भी लोग बेसब्री से इंतज़ार कर रहे है।
फुकरे 3 की अनाउंसमेंट हो चुकी है और इसमें वही कलाकार रहेंगे। उन्ही टीम के साथ फिर से फैंस को एंटरटेन करने आ रहे है पर इसबार मशहूर एक्टर पंकज त्रिपाठी भी होंगे जो सभी के साथ हंसी का तड़का लगाएंगे। पहले दोनों पार्ट में भी पंकज त्रिपाठी थे पर इसबार उनका रोल काफी अहम होगा और फैंस को वो और भी ज्यादा हंसाते हुए देखेंगे। पंकज त्रिपाठी की इस साल कई फिल्में रिलीज होने वाली है परंतु पिछला साल मूवीज के लिहाज से पंकज त्रिपाठी का उतना अच्छा नही रहा पर इस बार उनको उम्मीद है कि फुकरे 3 फिर से सुपरहिट रहेगी। वही उनके साथ ऋचा चड्ढा और पुलकित भी होंगें। पुलकित काफी समय बाद फ़िल्मो में नज़र आएंगे। वो काफी समय से फ़िल्मो से दूर थे क्योंकि वो अपनी गर्लफ्रेंड संग देखे जाते थे। पुलकित और कीर्ति खरबंदा दोनों एक साथ काफी लंबे समय से रिलेशनशिप में है।
वही अगर हम बात करे तो ऋचा चड्ढा कि तो ये उनकी शादी के बाद पहली फ़िल्म होगी। दिसंबर में ही ऋचा ने शादी की बॉलीवुड एक्टर अली फैजल के साथ लखनऊ में और अब उनकी शादी के बाद ये पहली फ़िल्म होगी। फुकरे 3 का पोस्टर रिलीज़ हो चुका है और फैंस जमकर इस पोस्टर की तारीफ़ कर रहे है और काफी उत्साहित है। सोशल मीडिया पर काफी फैन फॉलोइंग है और फुकरे 3 जल्द ही बॉक्स ऑफिस पर दिखेगी। 11 सितंबर को ये सभी सिनेमाघरों में रिलीज़ हो सकती है।
एक टिप्पणी भेजें