- Ajab Gajab News:डॉक्टरों ने कटे हाथ को जिंदा रखने के लिए पहले पैर से जोड़ा, फिर जो किया जानकर दुनिया रह गई सन्न | सच्चाईयाँ न्यूज़

सोमवार, 26 जून 2023

Ajab Gajab News:डॉक्टरों ने कटे हाथ को जिंदा रखने के लिए पहले पैर से जोड़ा, फिर जो किया जानकर दुनिया रह गई सन्न

Ajab Gajab News: इस दुनिया में बहुत सारी अनोखी चीजें होती हैं। मेडिकल के क्षेत्र में भी ऐसे-ऐसे अजूबे हुए हैं, जिसे जानकर दुनियाभर के लोग हैरान रह जाते हैं। इसी क्रम में चीन के डॉक्टरों ने जो किया है, वैसा आज तक कभी नहीं हुआ है।

इसे आप करिश्मा ही कह सकते हैं। इस करिश्मे के बारे में जानकर आपकी आंखें खुली की खुली रह जाएंगी। दरअसल, चीन के डॉक्टरों ने एक शख्स के कटे हाथ को उसके पैर से जोड़ दिया। इसके बाद उसी हाथ के साथ जो किया, वह हैरान करने वाला है।

दरअसल, चीन के डॉक्टरों ने एक मरीज के कटे हाथ को सबसे पहले पैर से जोड़कर उसे एक महीने तक जिंदा रखा। इसके बाद उस हाथ को वापस से मरीज के हाथ जोड़ दिया। यह वाककई में हैरान करने वाला है। Morbid Knowledge नाम के ट्विटर अकाउंट से मरीज के हाथ और पैर की तस्वीरें शेयर की गई हैं। इस तस्वीर को देखकर लोग अचरज से भर उठे। ट्वीट के साथ कैप्शन में जानकारी दी गई है कि डॉक्टरों ने मरीज का कटा हाथ जिंदा रखने के लिए सबसे पहले उसे मरीज के ही पैर से जोड़ दिया।

मशीन से कटकर अलग हो गया था हाथ

कैप्शन में बताया गया कि एक फैक्टरी में काम करते समय मरीज का बायां हाथ मशीन से कटकर पूरी तरह अलग हो गया था। इसके बाद डॉक्टरों ने मरीज का हाथ जिंदा रखने के लिए सबसे पहले उसे पैर के साथ सिल दिया। इससे पैर की आर्टरी से हाथ को ब्लड की सप्लाई मिलने लगी। इससे हाथ जिंदा रह पाया। हाथ में गर्माहट रहने लगी। हालांकि, हाथ के साथ कोई नर्व नहीं कनेक्टेड था। इसलिए हाथ हमेशा सुन्न रहता था। वहीं हाथ जोड़े जाने के बाद भी पैर बिल्कुल सामान्य स्थिति में थे। हालांकि, पैर को भारीपन महसूस होता था।

एक महीने तक ऐसा रखने के बाद हाथ जब सही हो गया तो डॉक्टरों ने हाथ को पैर से अलग कर उसे फिर से हाथ की जगह अटैच कर दिया। आपको जानकर हैरानी होगी कि डॉक्टरों की यह तकनीक सफल रही और मरीज का हाथ सही हो गया। डॉक्टरों के इस काम की दुनियाभर में तारीफ हो रही है।

एक टिप्पणी भेजें

Whatsapp Button works on Mobile Device only

Start typing and press Enter to search

Do you have any doubts? chat with us on WhatsApp
Hello, How can I help you? ...
Click me to start the chat...