स्थानीय थाना क्षेत्र के एक गांव में मंगलवार को 10 वर्षीय बालक के साथ 15 वर्षीय किशोर ने अप्राकृतिक दुष्कर्म किया। जानकारी होते ही गांव में हड़कम्प मच गया।
सूचना मिलते ही पुलिस सक्रिय हो उठी। पुलिस ने आरोपित किशोर को गिरफ्तार करते हुए बालक को मेडिकल जांच के लिए भेज दिया। पीड़ित बालक की तहरीर पर किशोर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया।
जानकारी के अनुसार गांव निवासी पीड़ित बालक के पिता ने थाने में तहरीर देकर आरोप लगाया है कि गांव का ही 16 वर्षीय किशोर ने खेल रहे उसके 10 वर्षीय बेटे को टाफी दिलाने के बहाने बगीचे की तरफ ले गया। उसके साथ अप्राकृतिक दुष्कर्म किया। किसी तरह से उसके चंगुल से छूट बेटा अपने घर पहुंचा। मां से घटना के बारे में जानकारी दी। प्रभारी निरीक्षक योगेन्द्र सिंह ने बताया कि पिता की ओर से दी गयी तहरीर के आधार पर किशोर के खिलाफ मुकदमा दर्ज करते हुए उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। बालक को मेडिकल के लिए भेजा गया है।
एक टिप्पणी भेजें