उत्तर दिनाजपुर, गर्भपात के दौरान महिला की मौत के आरोप में चोपड़ा ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष मोहम्मद मोसीरुद्दीन को गिरफ्तार किया गया है। रविवार दोपहर चोपड़ा थाने की पुलिस ने उसे गिरफ्तार किया है।
हालांकि इसे कांग्रेस ने राजनीतिक साजिश बताया है।
पुलिस सूत्रों के मुताबिक, पेशे से दवाई दुकान चलाने वाला चोपड़ा ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष मोहम्मद मोसीरुद्दीन पर गर्भपात के दौरान एक महिला की मौत का आरोप लगा है। जिसकी शिकायत थाने में दर्ज कराई गई है। उसी शिकायत के आधार पर उसे गिरफ्तार किया गया है।
उल्लेखनीय है कि घिरनीगांव के लालबाजार इलाके में मोसीरुद्दीन की दवा दुकान को प्रशासन ने पिछले मार्च में सील कर दिया था। मोसीरुद्दीन ने कहा कि यह एक राजनीतिक साजिश है। वहीं, कांग्रेस नेता अशोक राय ने कहा कि पुलिस ने आज उसके ब्लॉक अध्यक्ष को गिरफ्तार किया है। यह एक राजनीतिक साजिश के अलावा और कुछ नहीं है।
एक टिप्पणी भेजें