- 4 अगस्त 2023 लव राशिफल | सच्चाईयाँ न्यूज़

गुरुवार, 3 अगस्त 2023

4 अगस्त 2023 लव राशिफल




मेष राशि, 4 अगस्त 2023 लव राशिफल। आज रिश्तों में तनाव न आने दें, शांति बनाए रखें। अपने पार्टनर से प्यार मिल सकता है। पति-पत्नी के बीच विवाद हो सकता है। रात तक सब ठीक हो जाएगा।

वृषभ राशि, 4 अगस्त 2023 लव राशिफल

आज लव अफेयर शुरू हो सकता है। अपनी जिद में आकर खुशनुमा माहौल को खराब न करें। शादीशुदा जोड़ों के रिश्ते अच्छे रहेंगे। जीवनसाथी को पारिवारिक सुख मिल सकता है।

मिथुन राशि, 4 अगस्त 2023 लव राशिफल

नए रिश्ते की शुरुआत के लिए समय अनुकूल है। जो लोग पहले से ही प्यार में हैं, उनका दिन सामान्य रहेगा। शादीशुदा लोग आज जीवनसाथी को लेकर सकारात्मक रह सकते हैं।

कर्क राशि, 4 अगस्त 2023 लव राशिफल

इस राशि के शादीशुदा लोगों का आज एक्स्ट्रा अफेयर शुरू होने की संभावना है। जोड़े अपने प्रेमी के साथ क्वालिटी टाइम बिता सकते हैं। वाद-विवाद से दूर रहें।

सिंह राशि, 4 अगस्त 2023 लव राशिफल

आज प्रेमी चुनते समय सावधान रहें, पहले जैसी गलतियां न करें। लवमेट्स अपने पार्टनर को उपहार दे सकते हैं। शादीशुदा लोगों को सोच-समझकर बोलना चाहिए। जीवनसाथी गलत मतलब निकाल सकता है।

कन्या राशि, 4 अगस्त 2023 लव राशिफल

आप रोमांटिक मूड में रहेंगे। पार्टनर के साथ बाहर जा सकते हैं, रोमांस का आनंद लेने के योग बन रहे हैं। शादीशुदा जातकों का समय सामान्य रहेगा। वाद-विवाद से दूर रहें।

तुला राशि, 4 अगस्त 2023 लव राशिफल

आज आप अपने पार्टनर के साथ प्यार-मोहब्बत के रिश्ते में गहराई महसूस करेंगे। जिसकी आपने कभी कल्पना भी नहीं की होगी।

वृश्चिक राशि, 4 अगस्त 2023 लव राशिफल

आज के दिन शुरू हुआ रिश्ता लंबे समय तक चल सकता है। अविवाहित लोगों की शादी की बात चल सकती है। जो लोग शादीशुदा हैं, वे अच्छा समय बिताएंगे।

धनु राशि, 4 अगस्त 2023 लव राशिफल

आज आप अकेलापन महसूस करेंगे। आप अपने पार्टनर के बारे में अपनी सोच बदल सकते हैं। आर्थिक स्थिति को लेकर पति-पत्नी के बीच मनमुटाव हो सकता है।

मकर राशि, 4 अगस्त 2023 लव राशिफल

किसी की बातों में आकर लव लाइफ खराब न करें। कमी है तो बस एक-दूसरे को समझने की। समय के साथ सब ठीक हो जाएगा। शादीशुदा लोग आज अपने पार्टनर के साथ विवाद खत्म कर लें तो बेहतर रहेगा।

कुंभ राशि, 4 अगस्त 2023 लव राशिफल

प्रेमी जोड़ों के लिए आज का दिन मिलाजुला रहेगा। किसी छोटी सी बात पर तकरार हो सकती है। शादीशुदा लोग अपने जीवनसाथी की ओर प्यार भरा कदम बढ़ा सकते हैं।

मीन राशि, 4 अगस्त 2023 लव राशिफल

आज आप अपने लवमेट से भावनात्मक रूप से जुड़ पाएंगे। आपका पार्टनर आपकी ओर अधिक आकर्षित होगा। रोमांस के लिए दिन खूबसूरत रहेगा। आज सिंगल लोगों को विवाह का प्रस्ताव मिल सकता है।

   read mores rashifal

एक टिप्पणी भेजें

Whatsapp Button works on Mobile Device only

Start typing and press Enter to search

Do you have any doubts? chat with us on WhatsApp
Hello, How can I help you? ...
Click me to start the chat...