- मध्य प्रदेश में चरम पर अपराध, अब सतना में 5 साल की बच्ची से रेप, अस्पताल में भर्ती | सच्चाईयाँ न्यूज़

गुरुवार, 17 अगस्त 2023

मध्य प्रदेश में चरम पर अपराध, अब सतना में 5 साल की बच्ची से रेप, अस्पताल में भर्ती

मध्य प्रदेश में चरम पर अपराध, अब सतना में 5 साल की बच्ची से रेप, अस्पताल में भर्ती


 

मध्य प्रदेश में महिलाओं के खिलाफ अत्याचार के मामले बढ़ते ही जा रहे हैं। ताजा मामला सतना जिले की है। जहां पांच साल की एक बच्ची के साथ बलात्कार किया गया है। पुलिस ने गुरुवार को कहा कि मासूम बच्ची का अस्पताल में इलाज चल रहा है। पुलिस के मुताबिक, पीड़िता के माता-पिता भिखारी हैं और एक मंदिर के पास रहते थे। पुलिस ने कहा कि बुधवार को 35 वर्षीय आरोपी पीड़िता को खाना देने के बहाने अपने साथ ले गया। व्यक्ति ने सुनसान जगह पर नाबालिग के साथ दुष्कर्म किया और उसे लहूलुहान छोड़कर मौके से फरार हो गया। लड़की को कुछ स्थानीय लोगों ने देखा और जानकारी पुलिस को दी। मासूम बच्ची को तुरंत इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल ले जाया गया। लेकिन, हालत बिगड़ने पर उसे रीवा जिले के संजय गांधी मेमोरियल अस्पताल में रेफर कर दिया गया। पुलिस अधिकारी ने कहा कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। उस पर आईपीसी और पॉक्सो एक्ट अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। प्रदेश के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि यह घटना जघन्य और शर्मनाक है। आरोपी किसी भी प्रकार की नरमी का हकदार नहीं है। मामले की सुनवाई फास्ट ट्रैक कोर्ट में होगी। बता दें कि तीन हफ्ते पहले सतना जिले के मैहर में एक 11 वर्षीय लड़की का दो लोगों ने गैंगरेप किया था।

एक टिप्पणी भेजें

Whatsapp Button works on Mobile Device only

Start typing and press Enter to search

Do you have any doubts? chat with us on WhatsApp
Hello, How can I help you? ...
Click me to start the chat...