- देर रात घर में घुसा आरोपी, शख्स की हत्या कर लाश के पास ही उसकी पत्नी का किया दुष्कर्म, पति को दोनों के अफेयर का था शक | सच्चाईयाँ न्यूज़

सोमवार, 7 अगस्त 2023

देर रात घर में घुसा आरोपी, शख्स की हत्या कर लाश के पास ही उसकी पत्नी का किया दुष्कर्म, पति को दोनों के अफेयर का था शक



 छत्तीसगढ़ में 21 साल के युवक पर आरोप है कि वह देर रात एक दंपत्ति के घर में घुस गया और शख्स की हत्या कर दी। इसके बाद उसने महिला को धमकी दी और उसके पति की लाश के सामने ही उसका दुष्कर्म किया।

दरअसल, छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में पुलिस ने एक युवक को दूसरे व्यक्ति की हत्या करने और उसकी पत्नी से बलात्कार करने के आरोप में गिरफ्तार किया है। आरोप है कि युवक ने मृतक के शव के पास ही महिला का दुष्कर्म किया था।

घटना सोमवार रात की है। घटना से इलाके में सनसनी फैल गई। आस-पास के लोग दहशत में आ गए। फिलहाल पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

डंडे से पीटकर महिला के पति की हत्या

रिपोर्ट के अनुसार, जब दंपत्ति सो रहे थे तभी आरोपी उनके घर में घुस गया। आरोपी का नाम कार्तिक है। उसने महिला के 42 साल के पति सुखलाल की डंडे से पिटाई कर दी। पिटाई के कारण मौके पर ही सुखलाल की मौत हो गई। इसके बाद आरोपी ने महिला को धमकाया और उसके साथ दुष्कर्म किया। इस दौरान महिला के पति का खून से लथपथ शव वहीं जमीन पर पड़ा था।

Read more news like this on

 https://www.sachchaiyan.page

एक टिप्पणी भेजें

Whatsapp Button works on Mobile Device only

Start typing and press Enter to search

Do you have any doubts? chat with us on WhatsApp
Hello, How can I help you? ...
Click me to start the chat...