- Meerut:-युवक की हत्या कर शव:जंगल में फेंका,पहचान नहीं | सच्चाईयाँ न्यूज़

शनिवार, 30 सितंबर 2023

Meerut:-युवक की हत्या कर शव:जंगल में फेंका,पहचान नहीं


मेरठ-खरखौदा थाना क्षेत्र के गांव उलधन में शनिवार सुबह युवक का शव मिलने पर सनसनी फैल गई। युवक का चेहरा कुचला हुआ है। आशंका जताई जा रही है कि कहीं से लाकर शव यहां फेंका गया है। पुलिस जांच कर रही है।

पुलिस के अनुसार शनिवार सुबह कुछ महिलाएं खेत पर काम करने जा रहीं थीं। इसी दौरान एक खेत में युवक का शव पड़ा देख उन्होंने शोर मचा दिया। यह शव उलधन निवासी हरनान पुत्र मन्नान व शाकर पुत्र हबीब के खेत की मेढ़ पर पड़ा था। युवक की उम्र करीब 25 वर्ष बताई जा रही है। सूचना पर ग्राम प्रधान भी मौके पर पहुंच गए और पुलिस को सूचना दी। कुछ ही देर में पुलिस भी आ गई। शव की पहचान करवाने का काफी प्रयास हुआ लेकिन सफलता नहीं मिली। पहचान न होने पर पंचनामा भरकर मोर्चरी भेज दिया। सीओ पवन चौधरी ने बताया कि मृतक के चेहरे को क्षत विक्षत किया गया। संभवत शव किसी ने यहां लाकर डाला है। जांच की जा रही है।

एक टिप्पणी भेजें

Whatsapp Button works on Mobile Device only

Start typing and press Enter to search