- मुंबई के ताज होटल में बम विस्फोट की झूठी धमकी देने वाला गिरफ्तार | सच्चाईयाँ न्यूज़

रविवार, 15 अक्तूबर 2023

मुंबई के ताज होटल में बम विस्फोट की झूठी धमकी देने वाला गिरफ्तार

 


 मुंबई के होटल ताज में बम विस्फोट की धमकी देने वाले शख्स को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। इस मामले की गहन छानबीन कोलाबा पुलिस स्टेशन की टीम कर रही है।

पुलिस के अनुसार 14 अक्टूबर को रात करीब 8.30 बजे एक शख्स ने मुंबई फायर ब्रिगेड कंट्रोल को फोन कर बताया कि ताज होटल में बम रखा है।

इस फोन काल की जानकारी फायर ब्रिगेड कंट्रोल रूम ने तत्काल मुंबई पुलिस को दी। इसके बाद पुलिस की टीम ने तत्काल होटल ताज में पहुंचकर चप्पे-चप्पे की तलाशी ली, लेकिन कहीं बम नहीं मिला।

इसके पुलिस ने कोलाबा पुलिस स्टेशन में अज्ञात शख्स के विरुद्ध झूठी खबर देने का मामला दर्ज किया और फोन करने वाले की तलाश शुरू की। फोन काल की छानबीन के बाद पुलिस ने धर्मपाल सिंह को गिरफ्तार कर लिया है। कोलाबा पुलिस स्टेशन की टीम फर्जी काल की छानबीन कर रही है।

एक टिप्पणी भेजें

Whatsapp Button works on Mobile Device only

Start typing and press Enter to search