- 'जॉन अब्राहम जैसों पर केस कर देना चाहिए..',वाघ बकरी चाय के मालिक के निधन पर भड़के बॉलीवुड एक्टर | सच्चाईयाँ न्यूज़

मंगलवार, 24 अक्तूबर 2023

'जॉन अब्राहम जैसों पर केस कर देना चाहिए..',वाघ बकरी चाय के मालिक के निधन पर भड़के बॉलीवुड एक्टर


वाघ बकरी टी ग्रुप के एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर और मालिक पराग देसाई का गुजरात के एक प्राइवेट अस्पताल में निधन हो गया है। शॉकिंग यह है कि उनकी मौत कुत्तों के हमले से हुई है। रिपोर्ट के मुताबिक पराग देसाई पिछले हफ्ते मॉर्निंग वॉक पर निकले थे।

इसी दौरान उनके ऊपर कुत्तों ने हमला कर दिया। वह गिर गए और कुत्तों ने उन्हें घायल कर दिया। सड़क पर गिरने से उनके सिर पर गंभीर चोट आई थी और इलाज के दौरान रविवार को ब्रेन हैमरेज के कारण उनकी मौत हो गई।

वह 49 वर्ष के थे। पराग देसाई की मौत की खबर सामने आते ही सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म देश भर में आवारा कुत्तों के बढ़ते खतरे को उजागर करने वाले पोस्ट से भर गए। अब बॉलीवुड एक्टर और फिल्म क्रिटिक कमाल राशिद खान ने उन लोगों पर निशाना साधा है, जो स्ट्रीट डॉग्स को सुरक्षित रखने के लिए अभियान चलाते हैं।

केआरके ने किया ट्वीट

कमाल राशिद खान ने ट्वीट करते हुए लिखा कि 'पराग के परिवार को जॉन अब्राहम और अन्य सभी बेवकूफों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करनी चाहिए, जो सड़क के कुत्तों को बचाने के लिए अभियान चलाते हैं। और सरकार को सभी सड़क के कुत्तों को पकड़कर पिंजरे में डालने का आदेश देना चाहिए।' 

बता दें कि जॉन अब्राहम को अकसर ही आवारा जानवरों के संरक्षण के लिए अभियान चलाते हुए देखा गया है। उन्होंने कई आवारा कुत्तों को गोद भी लिया है। इसके अलावा उनकी मां भी हर रोज आवारा कुत्तों को खाना खिलाती हैं। इस बात का खुलासा खुद एक्टर ने अपने एक इंटरव्यू में किया था।

यूजर्स की प्रतिक्रियाएं 

कमाल खान के ट्वीट पर सोशल मीडिया यूजर्स अपनी प्रतिक्रिआएं देते नजर आ रहे हैं। एक यूजर ने लिखा कि 'पालतू कुत्तों से प्यार एक अलग चीज है। मैं उन्हें प्यार करता हूं लेकिन अवारा कुत्तों की बढ़ती घटनाएं बहुत भयानक हैं। कल्पना कीजिए कि आवारा कुत्तों द्वारा पीछा किया जा रहा है। देर रात ओटी के बाद बाइक से लौटते समय कई बार मुझे भी इसका सामना करना पड़ा।' एक अन्य यूजर ने लिखा कि 'भाई, ऐसे तो सबसे जादा नुकसान इंसान करते है, फिर इंसानो को भी सड़क पे घूमने से रोक दो। हां, ठीक है कुत्ते कई बार हमलावर हो जाते है लेकिन फिर भी 99% केस मे ऐसा भी है।'

एक टिप्पणी भेजें

Whatsapp Button works on Mobile Device only

Start typing and press Enter to search