- Meerut:-खोखा संचालक की गोलियां बरसा कर हत्या,इलाके में फैली सनसनी,मौके पर पहुंचे पुलिस अफसर | सच्चाईयाँ न्यूज़

शुक्रवार, 20 अक्तूबर 2023

Meerut:-खोखा संचालक की गोलियां बरसा कर हत्या,इलाके में फैली सनसनी,मौके पर पहुंचे पुलिस अफसर


मेरठ के मेडिकल थाना क्षेत्र में खोखा संचालक की गोलियां बरसा कर हत्या कर दी गई। जागृति विहार में बुलेट सवार दो युवकों ने वारदात को अंजाम दिया है। बताया गया कि मृतक ओंकार चाय का खोखा चलाता था।

पुलिस के अनुसार, वह कुटी चौराहा का रहने वाला था। पुलिस ने वारदात की जांच-पड़ताल शुरू कर दी है।

होमगार्ड के भाई को दिनदहाड़े गोलियां से भूना

जागृति विहार एक्सटेंशन में एमआईटी स्कूल के पास शुक्रवार को दिनदहाड़े बाइक सवार दो युवकों ने होमगार्ड के भाई खोखा संचालक ओंकार (50) की गोलियां मारकर हत्या कर दी। दोनों हमलावर बुलेट बाइक पर थे। कहासुनी के बाद युवकों ने पहली गोली सीने पर मारी। ओंकार उठकर भागा तो दूसरी गोली पीठ में मार दी। वारदात को अंजाम देकर बाइक सवार बदमाश फरार हो गए।वहीं, आसपास के लोगों ने सूचना दी तो मेडिकल पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को मेडिकल कॉलेज भिजवा दिया है। हत्या के पीछे क्या विवाद रहा, इसका अभी पता नहीं चल पाया है।

मृतक एमआईटी स्कूल के पास चाय का खोखा चलाते थे। उनके छोटे भाई मुन्नालाल भावनपुर थाने में होमगार्ड हैं। ओंकार के तीन बेटे और एक बेटी है। पुलिस हत्या के कारणों का पता लगाने की कोशिश कर रही है।

एक टिप्पणी भेजें

Whatsapp Button works on Mobile Device only

Start typing and press Enter to search