- थाना ब्रहमपुरी पुलिस द्वारा वाछिंत शातिर चोर गिरफ्तार, कब्जे से चोरी किये हुए सोने के आभूषण बरामद | सच्चाईयाँ न्यूज़

रविवार, 19 नवंबर 2023

थाना ब्रहमपुरी पुलिस द्वारा वाछिंत शातिर चोर गिरफ्तार, कब्जे से चोरी किये हुए सोने के आभूषण बरामद

दिनांक 17.11.2023 को वादिया ने तहरीर दी की दिनाक 16 - 11 - 23 को मै डाक्टर के गई थी जब मै शाम को घर आई तो देखा मेरी अलमारी खुली है तथा बैड पर समान फैला है मेरे घर किसी अज्ञात चोर द्वारा चोरी कर ली गई है I उक्त के सम्बन्ध मे थाना ब्रहमपुरी पर तत्काल अभियोग पंजीकृत करते हुए थाना ब्रहमपुरी मेरठ पुलिस द्वारा दिनांक 18.11.2023 को चोरी का सफल अनावरण करते हुए मुकदमा उपरोक्त मे चोरी  गये माल की शतप्रतिशत बरामदगी करते हुए अभियुक्त सौरभ पुत्र राजेश नि0 रूपराम बर्गर वाली गली बागडियान मौहल्ला थाना ब्रहमपुरी मेरठ उम्र 22 वर्ष को गिरफ्तार किया गया तथा अभियोग मे धारा 411 भादवि की वृद्धि करते हुए अभियुक्त को सम्बन्धित न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है। 

गिरफ्तार अभियुक्त का नाम पताः-

सौरभ पुत्र राजेश नि0 रूपराम बर्गर वाली गली बागडियान मौहल्ला थाना ब्रहमपुरी मेरठ उम्र 22 वर्ष >

आपराधिक इतिहास :-

अभियोग संख्या 405/2023 धारा 380/411 भादवि थाना ब्रहमपुरी मेरठ I

बरामदगी का विवरण:-

 1. 01 लोकेट हार सफेद धातु,

2. 01 सफेद लोकेट कण्ठी सफेद धातु,

3. 01 तगडी का गुच्छा सफेद धातु,

4. 03 जोडी पायल मय घुंघरू सफेद धातु,

5. 01 जोडी बाली कान की पीली धातु,

6. 01 लेडीज अंगूठी पीली धातु,

7. 01 नथ पीली धातु,

8. 01 जोडी झुमकी पीली धातु,

9. 01 जोडी कान के टोप्स पीली धातु,

10. 01 कान की झुमकी चैन वाली पीली धातु,

11. 01 गले का हार पीली धातु

गिरफ्तार करने वाली टीम :-

1. प्र0नि0 श्री विष्णु कौशिक

2. उ0नि0 श्री वरूण कुमार उपाध्याय

3. है0का0 1321 अब्दुल कासिम

4. है0का0 1628 दानवीर

5. का0 3148 रास बिहारी

एक टिप्पणी भेजें

Whatsapp Button works on Mobile Device only

Start typing and press Enter to search