रविवार, 10 दिसंबर 2023

पंजाब के मोहाली जिले के गांव बलौंगी में एक पीजी में अपना सामान लेने गए 34 वर्षीय युवक की चाकुओं से गोदकर हत्या कर दी गई। उसके सिर पर तवे से चार से पांच वार किए गए। बाद में शव को ठिकाने लगाने के लिए बोरी में बंद कर उसे टीडीआई खरड़ में बरियाली के पास गंदे नाले में फेंक दिया।सुबह राहगीरों ने शव देखा और पुलिस कंट्रोल रूम पर सूचना दी। मृतक की पहचान जोगिंदर सिंह उर्फ बंटी के रूप में हुई है। जोगिंदर की बलौंगी में मिस्टर ग्रिल नाम से फास्ट फूड की दुकान थी और वह मलोया में किराये पर रहता था।हत्या का आरोप सांई पीजी में किराये पर रहने वाले पारस पर लगा है। पारस मूलरूप से ऊना (हिमाचल) के गांव कुहाड़छन का रहने वाला है। पुलिस ने मृतक के भाई मोहित के बयान पर बलौंगी थाने ने आरोपी पारस पर कत्ल का मामला दर्ज किया है। आरोपी को पुलिस ने कसौल (हिमाचल प्रदेश) से गिरफ्तार किया है। आरोपी को खरड़ अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे चार दिन के रिमांड पर भेज दिया है।
एक टिप्पणी भेजें