- UP:-लिव इन रिलेशनशिप में रह रही महिला की संदिग्ध अवस्था में मौत, पुलिस को कमरे से मिलीं बियर की बोतलें, साथी हिरासत में | सच्चाईयाँ न्यूज़

सोमवार, 11 दिसंबर 2023

UP:-लिव इन रिलेशनशिप में रह रही महिला की संदिग्ध अवस्था में मौत, पुलिस को कमरे से मिलीं बियर की बोतलें, साथी हिरासत में


मथुरा-गोवर्धन थाना क्षेत्र की कृष्ण विहार कालोनी में रविवार दोपहर लिव इन रिलेशनशिप में रह रही एक महिला की संदिग्ध अवस्था में मृत्यु हो गई। मृत महिला के शरीर पर चोट व गले में फंदा के निशान हैं।

पुलिस ने महिला के साथ रह रहे युवक को हिरासत में लिया है। युवक और महिला हरियाणा के कुरुक्षेत्र के रहने वाले हैं। 10 दिन पूर्व किराये पर कमरा लेकर यहां रह रहे थे। पुलिस स्वजन के आने का इंतजार कर रही है।

चिकित्सकों ने बताया मृत

रविवार दोपहर एक बजे कुरुक्षेत्र निवासी शम्मी बेहोश अवस्था में महिला हरजिंदर कौर को लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर पहुंचा। चिकित्सक ने उसे मृत बताते हुए पुलिस को सूचना दी। मृतक महिला को लेकर आए पुरुष शम्मी को पुलिस ने हिरासत में ले लिया।

सीओ गोवर्धन राम मोहन शर्मा व थाना प्रभारी निरीक्षक विनोद बाबू मिश्रा ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। कमरे में बीयर की खाली बोतलें मिलीं है। शम्मी ने बताया, वह हरजिंदर कौर के साथ करीब डेढ़ वर्ष से लिव इन रिलेशनशिप में रह रहा है। 25 नवंबर को हरजिंदर को लेकर वह मथुरा आया था।

होता था झगड़ा, पड़ोसियों को सुनाई देती थी आवाज

शम्मी और हरजिंदर कौर दोनों शादीशुदा हैं। दोनों ने अपने पति-पत्नी को छोड़ रखा है। डेढ़ वर्ष से दोनों लिव इन रिलेशनशिव में रहते आ रहे हैं। दोनों के बीच प्रतिदिन विवाद होता था। पड़ोसियों को झगड़े की आवाजें सुनाई देती थीं। पुलिस हर बिंदु से जांच में जुटी है।

पुलिस बोली-युवक ने की होगी मारपीट

कमरे में बीयर की बोतलें और मृतका के शरीर व गले में चोट के निशान को देख प्रथमदृष्टया पुलिस का मानना है कि दोनों में झगड़ा हुआ होगा। नशे में शम्मी ने मृतका से मारपीट की होगी। इसके नाराज होकर मृतका ने फंदा लगा लिया होगा। थाना प्रभारी निरीक्षक विनोद बाबू मिश्रा ने बताया, महिला की मृत्यु का कारण पोस्टमार्टम की रिपोर्ट आने के बाद पता लगेगा। आरोपित से पूछताछ कर जांच की जा रही है।

कमरे में पंखे से लटका मिला दुपट्टा

कुरुक्षेत्र की महिला हरजिंदर कौर का शव मिलने के बाद पुलिस ने घटनास्थल का मुआयना किया। जहां पुलिस को पंखे से लटका हुआ महिला का दुपट्टा मिला है। पुलिस मृतका के स्वजन के आने का इंतजार कर रहे हैं। स्वजन की ओर से शिकायती-पत्र मिलने के बाद पुलिस नियमानुसार कार्रवाई करेगी।

एक टिप्पणी भेजें

Whatsapp Button works on Mobile Device only

Start typing and press Enter to search

Do you have any doubts? chat with us on WhatsApp
Hello, How can I help you? ...
Click me to start the chat...