- पुतिन ने मॉस्को कॉन्सर्ट हॉल पर हुए हमले में बताया यूक्रेन का हाथ, राष्ट्र के संबोधन में कहा-"बर्बर आतंकवादी कृत्य" | सच्चाईयाँ न्यूज़

शनिवार, 23 मार्च 2024

पुतिन ने मॉस्को कॉन्सर्ट हॉल पर हुए हमले में बताया यूक्रेन का हाथ, राष्ट्र के संबोधन में कहा-"बर्बर आतंकवादी कृत्य"


 रूस के राष्ट्रपति पुतिन ने मॉस्को कॉन्सर्ट हॉल पर हुए हमले को बर्बर आतंकवादी कृत्य करार दिया है। राष्ट्र के नाम दिए संबोधन में पुतिन ने इस हमले के पीछे यूक्रेन की संलिप्तता भी बताई।

राष्ट्रपति ने कहा कि हमला करने के बाद आतंकी यूक्रेन भागने की फिराक में थे, उन्होंने इसका प्रयास भी किया था। राष्ट्रपति व्लादिमिर पुतिन ने शनिवार को एक दिन के राष्ट्रीय शोक की घोषणा की। एक टेलीविज़न पर राष्ट्र को संबोधित करते हुए पुतिन ने कहा: "मैं आज आपसे उस खूनी, बर्बर आतंकवादी कृत्य के संबंध में बात कर रहा हूं, जिसके शिकार दर्जनों निर्दोष और शांतिपूर्ण लोग हुए हैं। मैं 24 मार्च को एक दिन के राष्ट्रीय शोक की घोषणा करता हूं।

पुतिन का कहना है कि मॉस्को कॉन्सर्ट के हमलावरों ने यूक्रेन भागने की कोशिश की थी। हालांकि कीव ने रूस के इस दावे को खारिज कर दिया है। पुतिन ने मॉस्को कॉन्सर्ट हमले में उक्त आधार पर यूक्रेन के शामिल होने का आरोप लगाया। इस हमले में अब तक 115 लोगों की मौत हो चुकी है और कई दर्जन लोग घायल हैं। उन्होंने दावा किया कि गोलीबारी करने वाले आतंकवादियों ने कीव की ओर भागने की कोशिश की थी। पुतिन ने यह भी कहा कि यूक्रेनी पक्ष के कुछ लोगों ने उन्हें रूस से सीमा पार कराने की तैयारी कर ली है।

यूक्रेन ने तैयार किया आतंकियों के भागने का रास्ता

समाचार एजेंसी रॉयटर्स ने पुतिन के हवाले से कहा, "उन्होंने (हमलावरों ने) छिपने की कोशिश में यूक्रेन की ओर चले गए। जहां, राज्य की सीमा पार कराने के लिए यूक्रेन की ओर से उनके लिए एक रास्ता तैयार कर दिया गया था। पुतिन ने कहा, "सभी अपराधियों, आयोजकों और इस अपराध को करने के लिए आदेश देने वालों को अनिवार्य रूप से उचित दंड किया जाएगा। वे जो भी हैं और जो भी उन्हें निर्देशित कर रहे हैं, उन्हें छोड़ा नहीं जाएगा। यह हमला रूस और हमारे लोगों के ख़िलाफ़ है"। पुतिन के संबोधन के तुरंत बाद यूक्रेन ने कहा कि वह मॉस्को के पास शुक्रवार को हुए गोलीबारी हमले में शामिल नहीं था। रॉयटर्स ने कीव की सैन्य जासूसी एजेंसी के एक प्रवक्ता के हवाले से कहा, "मॉस्को के पास शुक्रवार को हुई गोलीबारी में यूक्रेन शामिल नहीं था और यूक्रेनी लिंक के सुझावों का वास्तविकता से कोई लेना-देना नहीं है।"

एक टिप्पणी भेजें

Whatsapp Button works on Mobile Device only

Start typing and press Enter to search

Do you have any doubts? chat with us on WhatsApp
Hello, How can I help you? ...
Click me to start the chat...