- नदी में गिर गया लड़की का मोबाइल, मछली ने ढूंढकर वापस कर दिया फोन | सच्चाईयाँ न्यूज़

गुरुवार, 18 अप्रैल 2024

नदी में गिर गया लड़की का मोबाइल, मछली ने ढूंढकर वापस कर दिया फोन

 


सोशल मीडिया पर कई हैरान कर देने वाले वीडियो भी सामने आते हैं। आपने सोशल मीडिया पर पशु-पक्षियों और मछलियों के भी बहुत से वीडियो देखे होंगे। आपने डॉल्फिन मछली के भी बहुत से वीडियो देखे होंगे।

डॉल्फिन मछली बहुत समझदार होती है और इंसानों के साथ खेलना उसे बहुत पंसद होता है। अब एक डॉल्फिन मछली का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे देखकर आप हैरान रह जाएंगे।

पानी में गिरा लड़की का मोबाइल:
कई बार घूमते समय लोगों के फोन झील, तालाब या नदी में गिर जाते हैं। गहरी झील या नदी में फोन गिरने के बाद उसका वापस मिलना बहुत मुश्किल होता है। लेकिन सोचिए अगर आपका फोन नदी में गिर जाए और कोई मछली उसे ढूंढकर वापस ला दे तो। सोचने में यह परियों की कहानी जैसा लग रहा है लेकिन एक लड़की के साथ ऐसा हुआ है। दरअसल, एक लड़की का मोबाइल पानी में गिर गया था, जिसे एक मछली ढूंढ लाई और लड़की को वापस कर दिया।

डॉल्फिन ढूंढ लाई लड़की का मोबाइल:
वीडियो में देखा जा सकता है कि एक लड़की पानी में हाथ डाल रही है। तभी पानी के अंदर से एक डॉल्फिन मछली आती हुई नजर आती है। उस डॉल्फिन के मुंह में कोई चीज है। गौर से देखने पर पता चलता है कि मछली ने अपने मुंह में एक मोबाइल पकड़ा हुआ है। वह डॉल्फिन मछली उस लड़की को मोबाइल लाकर वापस दे देती है, जिसका फोन पानी में गिरा था।

यूजर्स को पसंद आया वीडियो:
डॉल्फिन का यह वीडियो वाकई हैरान कर देने वाला है। यह वीडियो को लोगों को काफी पसंद आ रहा है। बता दें कि डॉल्फिन मछली बहुत बुद्धिमान होती हैं। वह इंसानों से घुली मिल जाती है। कई बार आपने कई लोगों को डॉल्फिन के साथ कई तरह के करतब करते हुए भी देखा होगा।

एक टिप्पणी भेजें

Whatsapp Button works on Mobile Device only

Start typing and press Enter to search

Do you have any doubts? chat with us on WhatsApp
Hello, How can I help you? ...
Click me to start the chat...