- दिल्ली के वासुदेव घाट पर रविवार और मंगलवार को होती है यमुना आरती, दिखता है अद्भुत नजारा | सच्चाईयाँ न्यूज़

शुक्रवार, 10 मई 2024

दिल्ली के वासुदेव घाट पर रविवार और मंगलवार को होती है यमुना आरती, दिखता है अद्भुत नजारा


 Delhi Yamuna Aarti: दिल्ली में घूमने के लिए एक से बढ़कर एक जगह है। चाहें आप किसी धार्मिक तीर्थ स्थल पर जाना चाहते हैं या फिर किसी पार्टी में। हर तरह की Vibe आपको दिल्ली में मिल जाएगी।

ऋषिकेश और हरिद्वार के घाट पर होने वाली गंगा आरती को देखने के लिए लोग दूर-दूर से आते हैं। अगर आप भी ऋषिकेश और हरिद्वार की आरती देखना चाहते हैं, लेकिन इसके लिए दिल्ली से बाहर नहीं जा पा रहे हैं। तो ऐसे में अब आप दिल्ली में ही गंगा आरती का आनंद ले सकते हैं। आइए जानते हैं कैसे?

दिल्ली में कहां होती है यमुना आरती?

अब दिल्ली में भी ऋषिकेश और हरिद्वार की तर्ज पर यमुना आरती की जाती है। दिल्ली के वासुदेव घाट पर सप्ताह के दो दिन यमुना आरती की जाती है। यह घाट बहुत बड़ा है, जो करीब 16 हेक्टेयर क्षेत्र में फैला हुआ है। वहीं इसकी लंबाई 145 मीटर के आसपास है।

रविवार और मंगलवार के दिन शाम 6 बजे वासुदेव घाट पर यमुना आरती की जाती है। आपको यहां पर जाकर ऐसा लगेगा कि आप ऋषिकेश और हरिद्वार में ही पहुंच गए गए हैं। वासुदेव घाट पर यमुना आरती में शामिल होने के लिए हर बार बड़ी संख्या में लोग आते हैं। खासतौर पर रविवार के दिन तो यहां पैर रखने की भी जगह नहीं मिलती है।

एक टिप्पणी भेजें

Whatsapp Button works on Mobile Device only

Start typing and press Enter to search

Do you have any doubts? chat with us on WhatsApp
Hello, How can I help you? ...
Click me to start the chat...