- UP: फतेहपुर सीकरी में बोलीं प्रियंका गांधी, सरकार में आए तो अग्निवीर भर्ती करेंगे रद्द; युवाओं को नौकरी | सच्चाईयाँ न्यूज़

शुक्रवार, 3 मई 2024

UP: फतेहपुर सीकरी में बोलीं प्रियंका गांधी, सरकार में आए तो अग्निवीर भर्ती करेंगे रद्द; युवाओं को नौकरी


 उत्तर प्रदेश में लोकसभा चुनाव को लेकर स्टार प्रचार जमकर प्रचार कर रहे हैं। इसी बीच कांग्रेस महासिचव प्रियंका गांधी फतेहपुर सीकरी पहुंची। प्रियंका गांधी ने भगवान देवी इंटर कॉलेज तिराहे पर लोगों का उत्साह देखकर माइक थाम लिया। उन्होंने कहा कि रामनाथ सिकरवार देश के सबसे ईमानदार उम्मीदवार हैं। पिछली बार  इन्हें आपने हरा दिया गया था। इस बार गलती मत करना। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी ने कन्याकुमारी से जम्मू-कश्मीर तक चार हजार किमी की पदयात्रा कर लोगों की समस्या जानी। आगे कहा कि सत्ता में आये तो अग्निवीर भर्ती परीक्षा को रद करेंगे। देश का प्रधानमंत्री जनता को गुमराह कर रहा है। हम नौजवानों को रोजगार देंगे। न्याय पत्र में जो घोषणाएं की हैं वह पूरी की जाएंगी। 30 लाख खाली पदों को भरा जाएगा।


एक टिप्पणी भेजें

Whatsapp Button works on Mobile Device only

Start typing and press Enter to search

Do you have any doubts? chat with us on WhatsApp
Hello, How can I help you? ...
Click me to start the chat...