मंगलवार, 1 फ़रवरी 2022

कार्यदायी संस्था के अफसरों ने किया दावा, छह माह में पूरे हो जाएंगे अलीगढ़ स्मार्ट सिटी के चार प्रोजेक्ट
स्मार्ट सिटी के बहुप्रतीक्षित चार प्राेजेक्ट अगले छह माह में पूरे हो जाएंगे। ऐसा दावा निर्माण कार्य लगी कार्यदायी संस्था के अफसर कर रहे हैं। वहीं, कुछ नए प्राेजेक्ट भी तैयार हुए हैं, जिन पर काम होना अभी बाकी है। अलीगढ़ हैबिटेट सेंटर की इमारत का 70 फीसद काम हो चुका है। अचल सरोवर के सुंदरीकरण का काम भी जून तक पूरा होने की संभावना है।
दो माह पूर्व अलीगढ़ आए स्मार्ट सिटी के मिशन निदेशक ने निर्माण कार्यों का निरीक्षण कर समय सीमा तय करने के निर्देश दिए थे। कमश्निर व स्मार्ट सिटी के चेयरमैन गौरव दयाल भी निर्माण कार्यों की समीक्षा कर रहे हैं।स्मार्ट सिटी के तहत कई परियोजनाओं पर काम चल रहा है। इनमें प्रमुख परियोजना अलीगढ़ हैबिटेट सेंटर है। 55 करोड़ की इस बिल्डिंग का निर्माण 2021 में ही होना था, लेकिन कोरोना के चलते निर्माण कार्य लंबा खिंच गया। इसी बिल्डिंग में इंटीग्रेटेड कमांड एंड कंट्रोल सेंटर शिफ्ट किया जाएगा, जो वर्तमान में सेवाभवन में संचालित है। इस सेंटर के लिए करीब 150 करोड़ रुपये बजट प्रस्तावित है। इस परियोजना के अलावा अचल सरोवर का सुंदरीकरण भी महत्वपूर्ण है। 25 करोड़ की लागत से सरोवर का सुंदरीकरण किया जा रहा है। धार्मिक आस्था से जुड़े इस प्राचीन सराेवर के सुंदरीकरण का काम जून तक पूरा कर लिया जाएगा।तस्वीर महल चौराहा स्थित राजा महेंद्र प्रताप सिंह पार्क के सुंदरीकरण का कार्य लगभग पूरा हो चुका है। पार्क का पुन: निर्माण कराकर आकर्षक रूप दिया गया है। 139 करोड़ के स्टार्म वाटर ड्रेनेज सिस्टम का काम जुलाई तक पूरा करने की योजना है। आवास विकास, नई बस्ती, घंटाघर मार्ग पर इसके लिए कवर्ड नाले बनाए जा रहे हैं। इसके जरिए बारिश के पानी की निकासी हो सकेगी। फिर जलभराव की समस्या नहीं रहेगी। घंटाघर से एएमयू सर्किल पर स्मार्ट रोड का काम तेजी से चल रहा है। ये काम भी जुलाई तक पूरा करने के प्रयास स्मार्ट सिटी द्वारा किए जा रहे हैं। राजकीय निर्माण निगम पर अलीगढ़ हैबिटेट सेंटर और अचल सरोवर के सुंदरीकरण का ठेका है। प्रोजेक्ट मैनेजर हरीओम शर्मा का कहना है कि जुलाई तक दोनों प्रोजेक्ट पूरे हो जाएंगे
एक टिप्पणी भेजें